==================================
बेसिर पैर की बात ना करें सांसद प्रतिभा धनौरकर!
कांग्रेस की विचारधारा से विपरीत बयान!
चंद्रपुर(जि.प्र.): चंद्रपुर – वणी – आरणी लोकसभा की सांसद प्रतिभा धानोरकर द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए वक्तव्य के संदर्भ में कांग्रेस के खेमे में और कांग्रेस के बुद्धिजीवी वर्ग में काफी नाराजी फैल गई है। क्योंकि सांसद प्रतिभा धानोरकर ने दिया हुआ यह बयान कांग्रेस विचारधारा के विपरीत है। सभी जाति धर्म के लोगों को सामान मानने वाली सर्वधर्म समभाव को लेकर चलने वाली कांग्रेस पार्टी में इस तरह की बेसिर पैर की बातें बर्दाश्त नहीं किया जाएगी ऐसा भी कहा जा रहा है।
चंद्रपुर लोकसभा से अब तक अनेक सांसद अल्पसंख्यक समुदाय के हुए हैं चाहे वह किसी भी पक्ष का हो किसी ने भी इस तरह का एक विशेष जाति के पक्ष में अब तक भी बयान नहीं दिया है जो की विशेष उल्लेखनीय है।
सांसद धानोरकर इससे पूर्व एक कार्यक्रम में यह भी कहा था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसको टिकट देना है यह मै तय करूंगी तब भी उनका वह वक्तव्य काफी चर्चा में आया था! जिसके कारण कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को यह कहना पड़ा था कि टिकटों का बंटवारा दिल्ली से किया जाता है। अपने आप पर विश्वास होना अच्छी बात है लेकिन अत्याधिक आत्मविश्वास यह दुर्घटना का कारण बनता है यह बात भी सर्वविदित है।
प्रतिभा धानोरकर को सांसद बनाने में सभी जाति धर्म के नेता और जनता का हाथ है फिर आखिर वह यह कैसे कह सकती है कि अल्पसंख्यकों को उम्मीदवारी नहीं दी जानी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी को सेकुलर पार्टी माना जाता है और कांग्रेस के सभी इस बात को पूरी तरह से समर्थन भी करते हैं। लेकिन इस तरह का बयान प्रतिभा धानोरकर आखिर क्यों दे रही है यह अभी तक भी समझ में नहीं आने वाली बात है। जिसके कारण बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा उनमें राजनीतिक परिपक्वता नहीं होने की बात भी कहीं जा रही है।
हाल ही में भाजपा के नेता सुधीर मुनगंटीवार को लोकसभा चुनाव में सभी जाति धर्म के लोगों की सहायता से वह पराजित कर लोकसभा में पहुंची है।
चंद्रपुर की प्रतिभा धानोरकर ने अब अपनी ही पार्टी की विचारधारा के विपरीत जाकर अल्पसंख्यकों के बढ़ते प्रतिनिधित्व को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ब्रम्हपुरी- गड़चिरोली इलाके में अल्पसंख्यक लोग हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस परंपरा को बदला जाना चाहिए। प्रतिभा का यह बयान विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पर भी हमला बताया जा रहा है। धानोरकर ने कहा की नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यकों को अधिक प्रतिनिधित्व दे रहे हैं। इस परंपरा को बदला जाना चाहिए।
प्रतिभा धानोरकर ने यहां आयोजित कुणबी समाज के महासम्मेलन में वडेट्टीवार को निशाना बनाते हुए कहा कि ब्रह्मपुरी तथा गढ़चिरोली निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज के लोग हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस परंपरा को बदला जाना चाहिए। प्रतिभा के इस बयान के कई मायने लगाए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में कुणबी समाज ने उनका भरपूर साथ दिया। इसके अलावा दलित तथा अल्पसंख्यक मतदाताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा यह बात वह आखिर क्यू भूल रही है? इस सवाल का जवाब अब तक भी नही मिल पाया है!
धानोरकर ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से ब्रह्मपुरी तथा गढ़चिरोली में अल्पसंख्यक समाज के लोग हमारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस परंपरा को बदला जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुणबी समाज कुछ राजनेताओं की बातों पर आकर मैनेज हो जाता है। लेकिन वह क्यू भूल गई कि वह केवल अपने समाज के बलबुते पर जीत कर नही आई बल्कि कांग्रेस की विचारधारा रखने वाले मतदाता ने उन्हें जीताकर लाया है। जिसके कारण उनका यह वक्तव्य काफी चर्चाओं में है और हो सकता है कि उनके इस वक्तव्य के संदर्भ में पार्टी के आला कमान भी उनसे पूछताछ कर सकते हैं। मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस के विधान परिषद के उम्मीदवार के रूप में जगह नहीं देने के बावजूद भी मुस्लिम समाज के कांग्रेस के नेताओ ने लोगों ने कभी भी किसी एक जाति विशेष के ऊपर टिप्पणी नहीं की इसके बावजूद भी एक जाति विशेष के संदर्भ में उनकी तरफदारी करते हुए कांग्रेस में रहकर इस तरह की बयान बाजी करना यानी कांग्रेस की विचारधारा के विपरीत चलने सामान नहीं है क्या? यह सवाल काफी चर्चा के घेरे में है।
आगामी विधानसभा चुनाव में यह चित्र बदलना चाहिए। प्रतिमा धानोरकर द्वारा दिए गए बयान से अल्पसंख्यक समाज में नाराजी व्याप्त हो गई है। उनका यह बयान कांग्रेस की विवारधारा के विपरीत बताया जा रहा है। ================================= *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ================================= कार्यकारी संपादक श्री शशिकांत मोकाशे
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,





















