============================
हिंगणघाट
हॅलो चांदा न्यूज
हिंगणघाट(वि.प्र.): रमज़ान के मुबारक महीने में इबादत और नेकियों की दौड़ में जहां सभी रोज़ेदार अपनी-अपनी तरह से अल्लाह की रज़ा हासिल करने में लगे हैं, वहीं स्थानीय निवासी व ख्यातनाम शायर आरिफ काज़ी इनकी सुपुत्री की बेटी यानी नवासी तैयबा नाज़ ने एक अनोखा और प्रेरणादायक कारनामा कर दिखाया है। तैयबा नाज़ ने इस रमज़ान में पहला रोज़ा रखा और इस रमज़ान में पूरा कुरान शरीफ़ मुकम्मल तौर पर पढ़कर खत्म कर लिया।
इस पाक मुकद्दस कार्य को अंजाम देने वाली तैयबा नाज़ ने न केवल अपने परिवार का नाम रौशन किया, बल्कि वह पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बन गई हैं। वसीम शेख की देखरेख में तैयबा ने इस मुकम्मल तिलावत को अंजाम दिया, जो निस्संदेह उनकी लगन, मेहनत और धार्मिक समर्पण का प्रतीक है। परिवार के लोगों ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि तैयबा शुरू से ही कुरान की तालीम में रुचि रखती हैं और उनका यह मुकम्मल दौर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। रमज़ान में कुरान शरीफ पूरा करने का यह ऐतिहासिक कार्य न केवल धार्मिक रूप से विशेष है, बल्कि यह दिखाता है कि आज की नई पीढ़ी भी अपने दीन और इस्लामी तालीम से गहराई से जुड़ी हुई है।
शहर के अन्य धार्मिक नेताओं और समाजसेवियों ने भी तैयबा की इस उपलब्धि की सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। =============================== *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ================================
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356






















