Home
Home चंद्रपूर जश्ने ईद मिलादुन्नबी सेंट्रल कमेटी द्वारा लंगर और स्नेहमिलन समारोह.

जश्ने ईद मिलादुन्नबी सेंट्रल कमेटी द्वारा लंगर और स्नेहमिलन समारोह.

0
248

 

 HELLO CHANDA NEWS

वरोरा.(वि. प्र. )  : जश्ने ईद मिलादुन्नबी सेंट्रल कमेटी वरोरा तालुका द्वारा ईद- ए – मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में स्थानीय कामगार चौक के जनता बेकरी स्थित परिसर में भव्य महाभंडारा और स्नेहमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

                  कार्यक्रम में विधायक करण देवतले, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष बकाल कृषि उपज मंडी समिती के सभापती डॉ. विजय देवतले, माजी नगराध्यक्ष गजानन मेश्राम आदी प्रमुखता उपस्थित थे.
इस अवसर पर विधायक करण देवतले ने कमेटी द्वारा चलाये जा रहे उपक्रम को सराहनीय बताया.

                 उपविभागीय पुलिस अधिकारी बकाल ने कमेटी के उपक्रम को स्तुत्य बताते हुये आगे कहा कि, इस तरह के आयोजनों से समाज में सामाजिक सौहार्द का वातावरण निर्मित होता है. इस अवसर पर सार्वजनिक उपक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी के कार्य को उन्होंने सराहा.
                  हर साल की तरह इस वर्ष भी ईद- ए – मिलादुन्नबी जुलूस डॉ. आंबेडकर चौक के दरगाह परिसर से प्रारंभ हुआ. नगर के मुख्य मार्ग से मार्गक्रमण करता हुआ जुलूस का जहिरुद्दीन चिश्ती दरगाह परिसर में समापन हुआ. इस मौके पर शहर के विभिन्न राजनैतिक संगठनो और संस्थाओं द्वारा शहर में विभिन्न स्थानोंपर शरबत, पानी, नाश्ते आदी के स्टॉल लगाकर जुलूस का स्वागत किया गया था. जुलूस में स्टॉल लगाने वाले सभी का कार्यक्रम में मान्यवरों के हाथों पुष्पगुच्छ, शाल व भेट वस्तू देकर सन्मानित किया गया.

                 कार्यक्रम में राजनितिक दलो के नेता विधायक करण देवतले, रमेश राजूरकर, मुकेश जीवतोडे, प्रवीण काकडे, विलास नेरकर,जयंत टेमुर्डै, वैभव डहाणे, डॉ. सागर वझे, पूर्व नगराध्यक्ष विलास टिपले, अहेतेशाम अली, पूर्व नगर परिषद सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ता छोटुभाई शेख, राजेंद्र मर्दाने, सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता जयंत ठाकरे, अकील अख्तर,बंडू देऊळकर, राहुल देवडे, अकबर अली वरोरा उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष बकाल, डीबी इन्चार्ज सहा. पुलिस निरीक्षक शरद भस्मे, उलेमा, पत्रकारगण और विविध सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम मे सभी का स्वागत कर उन्हे सन्मानित किया गया.
शहर में शुक्रवार को ईद – ए – मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाने के बाद मंगलवार को भव्य लंगर हुआ. इस में परिसर के हर वर्ग, धर्म और समुदाय के लोगों ने बढ – चढकर भाग लिया. लगंर में हजारों लोगों ने सामुहिक रुप से एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया.

                  प्रस्तावना में अशफाख शेख ने कहा कि, कार्यक्रम आयोजन का उद्देश आपसी भाईचारे को बढावा देना है.

                कार्यक्रम का संचालन राहील पटेल ने किया. आभार शाहिद अख्तर ने माना.

                कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारी इकबाल शेख, शाबान शेख, मुश्ताक अली, जमील शेख, मोईन काजी, पाशा काजी, मोहम्मद शेख, अयुब खान, दाऊद खान, बशीर, बबन, नसीम, इरफान रंगरेज, अशफाक शेख ,राहिल पटेल, नदीम शेख, आरीफ शेख, शाकीर शेख, शाहिद अख्तर आदी का विशेष योगदान रहा.

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*

*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here