HELLO CHANDA NEWS
वरोरा.(ता. प्र.): महाबोधि महाविहार को बौद्ध समुदाय को सौंपने और बौद्धों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ है नागपुर से चैत्यभूमि दादर से सौसर (मध्यप्रदेश) तक 17 से 24 सितंबर के बीच धम्म ध्वज रैली का आयोजन किया गया है.
इस रैली को वरोरा पहुंचने पर जोरदार स्वागत कर मांग की आवाज काे बुलंद किया.
महाबोधि बौध्दविहार मुक्ति के लिए महाराष्ट्र राज्य के विविध जिलों में भंते विनाचार्य व आकाश लामा (दिल्ली) यह दोनों भंतिजी खुद रैली में लोगो से जनसंवाद और पंचशील धम्म ध्वज रैली में शामिल होकर चल रहे है. बुधवार को रैली के वरोरा रत्नमाला चौक पहुंचने पर समिति अध्यक्ष गुलाबराव बागेसर और सचिव प्रितमदास सोनाकर , प्रशांत चांदेकर,अमोल पाटिल,के साथ ही बडी संख्या में समाज के लाेगों ने रत्नमाला चौक में स्वागत किया. यह रैली महाराष्ट्र के सारे जिले का भ्रमण कर 24 सितंबर को सौसर मध्यप्रदेश पहुंचेगी इस जनसंवाद रैली को शहर में भरपूर प्रतिसाद मिला.
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*






















