Home चंद्रपूर रहेमतनगर वासीओ को मिली राहत प्रशासन ने दिए क्लोरीन सेक्टर को प्लांट...
HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपुर(वि. प्र.): दि. १७/०९/२०२५ को रहेमतनगर में एस.टी.पी प्लांट से क्लोरीन गैस के रिसाव के कारण नगरवासीओ के लिए चिंता का विषय बन चुका था। जिसके कारण रहेमतनगर स्थित प्लांट को बंद करने कि माँग को लेकर सभी वार्डवासीओ ने चंद्रपुर पोलिस अधीक्षक कार्यालय में घटना के दोषियों पर तुरंत कार्यवाही करने कि माँग करते हुए अपर पोलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे को ज्ञापन सौंपा।
इसी शिष्टमंडल ने चंद्रपुर के ज़िल्हाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी. से भी मुलाक़ात कर विस्तार में चर्चा की और चंद्रपुर के उप विभागीय दंडाधिकारी संजय पवार सह चंद्रपुर के तहसीलदार के समक्ष इस संदर्भ में तुरंत कार्यवाही कि माँग को रखा मामले कि गंभीरता को देखते हुए उपविभागीय दंडाधिकारी संजय पवार ने २ घंटे के भीतर चंद्रपुर शहर महानगरपालिका आयुक्त, उपआयुक्त, तहसिलदार और अन्य संबंधित अधिकारियों कि तत्काल बैठक बुलाई।
इस बैठक में जनप्रतिनिधि इंजी. रमीज़ शेख,अमान अहेमद, राशेद हुसैन, चाँद सय्यद मौजूद सह अनेक वार्डवासी भी उपस्थित थे।
इस बैठक में एस.टी.पी प्लांट के संबंधित अधिकारी और मैनेजमेंट के भी लोग मौजूद थे।
इस बैठक में एस.टी.पी प्लांट कि अनदेखी कि वजह से हुए हादसे और रहेमतनगर वार्डवासीओ कि माँग को प्राधान्य देते हुए प्रशासन ने तुरंत ही प्लांट से क्लोरीन सेक्टर को हटाने के आदेश दिये और साथ ही अधिकारियों को एक जाँच समिति गठित करने के आदेश दिये गए। यह जाँच समिति कुछ ही दिनों में एस.टी.पी प्लांट और रिहायशी इलाक़े कि जाँच करेंगी और इस प्लांट के लिए यह जगह सही है या ग़लत यह सुनिश्चित करेंगी साथ ही यह समिति गैस रिसाव में किसकि गलती हुई यह भी जाँच करके सुनिश्चित करेंगी, और आने वाले ५ दिनों तक प्लांट पूरी तरह बंद रहेगा और २ दिन के भीतर क्लोरीन टैंक को प्लांट से निकालने के आदेश दिये गए,जो की विशेष उल्लेखनीय हैं।
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*