शहर में निकाली भव्य भजन पूजन के साथ महाराज की पालकी शोभायात्रा.
HELLO CHANDA NEWS
वरोरा (वि. प्र..). तेली समाज के शिरोमणी संत श्री संताजी जगनाडे महाराज की 401 वी जयंती के उपलक्ष्य पर तेली समाज के युवा संगठन की अगुवाई में शहर के मित्र चौक से शामको पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया.
इस आयोजन में विनायक, धर्मशील, दत्ता तडस परिवार के भजन मंडली ने संतो के धार्मिक भजनों से समां बांधा. वही लोहकरे की बग्घी में संताजी जगनाडे महाराज की मूर्ति ने लोगो का ध्यानाकर्षण किया.
मित्र चौक महादेव मंदिर की पालकी में बैठे जगनाडे महाराज मूर्ति के स्वागत मे लोगोने रोडपर रंगोली निकालकर घरों के सामने दीप लेकर पूजन करने खडे रहे इस रैली में अनेक ध्यानाकर्षण करने वाली झांकीयो के साथ ही छोटे बच्चे लेझीम की तरह नाच रहे थे.
युवा डीजे पर लगे भक्तिमय भजन गानों पर थिरक रहे थे. हमेशा की तरह हर धार्मिक कार्य मे सामील होने वाले तडस परिवार अपने सजाये हुवे बैल बंडी के साथ भजन गाकर रैली की शान बढा रहै थे.
यह रॅली मित्र चौक से कामगार चौक,नेहरू चौक, डॉ आंबेडकर चौक, महात्मा फुले वार्ड,विर सावरकर चौक, डोंगरवार चौक से वणी रोड द्वारकाधीश लॉन में रैली का समापन कर हजारों समाज महिला,बंधुवों ने शिरोमणी श्री संत जगनाडे महाराज की पूजा आरती कर लोगो ने महाप्रसाद का आनंद लिया.
इस आयोजन के सफलार्थ तेली समाज के वरिष्ठों के मार्गदर्शन में आयोजन मे तेली समाज युवाओं ने अथक परिश्रम लिया . 



*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*