जटपुरा गेट पर बिस्कुट पानी बोतल की व्यवस्था.
चांदा क्लब ग्राउंड में भव्य महाप्रसाद.
HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपूर, ( विशेष. प्रतिनिधी) – सुप्रसिद्ध राम कथाकार राजन जी महाराज की सुमधुर वाणियों द्वारा 14 जनवरी को होने जा रहा राम कथा के पूर्व 13 जनवरी को भव्य बाइक रैली और शोभायात्रा का आयोजन होने जा रहा है।

श्रीराम कथा सेवा समिति के आयोजन में सुबह 10 बजे लखमापुर हनुमान मंदिर से बाइक रैली निकाली जाएगी जो जटपुरा गेट, कस्तूरबा रोड, गाँधीचौक होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर तक पहुंचेंगी।

वहाँ से हजारों की संख्याओं में पैदल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश शोभा यात्रा जटपुरा गेट होते हुए रामकथा स्थल चांदा क्लब ग्राउंड पहुंचेंगी।
बिस्कुट पानी बोतल वितरण
भव्य कलश शोभायात्रा जटपुरा गेट पहुंचने पर उत्तरभाषीय संघ तुकुम स्थित कार्यालय की तरफ से हजारों शोभायात्रियों के लिए बिस्कुट पैकेट और पानी बोतल का वितरण किया जाएगा।
महाप्रसाद वितरण
भव्य कलश यात्रा रामकथा स्थल चांदा क्लब ग्राउंड पहुँचने पर विधिवत पूजन कार्यक्रम के पश्चात भव्य महाप्रसाद का वितरण होगा। श्रीराम कथा सेवा समिति ने आह्वान किया है कि भव्य कलश यात्रा और राम कथा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं सम्मिलित होयें।
राम कथा का विशेष महत्व- विजय शुक्ल
माघ के महीने में श्री राम कथा को श्रवण करने का बहुत बड़ा महत्व है। कथा श्रवण को सरस्वती स्नान भी कहते हैं। सरस्वती मतलब विद्या की देवी, ऐसी मान्यता है कि प्रयागराज के संगम में दो नदियों का संगम है जो सभी को दिखता है परंतु सरस्वती नदी नहीं दिखती। लोग बोलते हैं
कि सरस्वती विलुप्त है, लेकिन सरस्वती विलुप्त नहीं है,आप लोगो ने देखा होगा कि महाकुंभ क्षेत्र में हर बड़े पंडाल में कोई न कोई कथा चलती रहती थी, वह कथा श्रवण ही सरस्वती स्नान है। जिन लोगों ने गंगा, जमुना के संगम में स्नान करके कोई न कोई कथा श्रवण की होगी तो उनका संगम स्नान पूरा हो गया माना जाता है।
विजय शुक्ल के अनुसार चंद्रपुर के लोगों का सौभाग्य है कि इस माघ महीने में श्री राम कथा को श्रवण करने का अवसर चांदा क्लब ग्राउंड में ही मिल रहा है। ऐसा संयोग कभी कभी ही होता है।
अतः सभी से आग्रह है अपने अपने घर पर गंगा और जमुना का मानसिक स्नान करके चांदा क्लब ग्राउंड में सरस्वती स्नान करने के लिए 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रतिदिन श्री राम कथा का श्रवण करे ताकि इस माघ के महीने में संगम स्नान का फल यही मिले। 










*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*