Home
Home चंद्रपूर चांदा क्लब ग्राउंड में 14 से 22 तक श्रीराम कथा..!

चांदा क्लब ग्राउंड में 14 से 22 तक श्रीराम कथा..!

0
189

14 को श्री राम कथा महिमा पर प्रवचन.

HELLO CHANDA NEWS

            चंद्रपूर,(वि. प्र.) – सुप्रसिद्ध श्रीराम कथाकार राजन महाराज के मधुर स्वरों द्वारा 14 से 22 जनवरी तक चांदा क्लब ग्राउंड में श्रीराम कथा होने जा रहा है। श्रीराम कथा सेवा समिति द्वारा कराया जाने वाला संगीतमय भव्य राम कथा आयोजन का प्रेरणास्थान नागपुर रोड स्थित श्री लखमापुर हनुमान मंदिर देवस्थान है। चन्द्रपुर जिले सहित दूसरे-दूसरे जिले के श्रद्धालुओं पूरे सेवा भाव से जुड़ने जा रहे हैं। संभावित श्रद्धालुओं की संख्याओं और मौसम के मद्देनजर वाटर प्रूफ भव्य मंडप का इंजमाम किया गया।

     14 जनवरी को 3 बजे से शुरू होने वाला कथा का पहला दिन बुधवार को राजन जी महाराज श्री राम कथा महिमा पर प्रवचन देंगें। 15 जनवरी गुरुवार को शिव पार्वती विवाह, 16 जनवरी शुक्रवार श्री रामजन्म उत्सव, 17 जनवरी शनिवार बाल लीला, 18 जनवरी रविवार धनुष भंग, सीता राम विवाह व छप्पनभोग ,19 जनवरी सोमवार केवट प्रेम, 20 जनवरी मंगलवार श्रीराम मंगल यात्रा व भरत चरित्र पूर्वार्ध, 21 जनवरी बुधवार भरत चरित्र उत्तरार्ध व शबरी प्रेम और 22 जनवरी गुरुवार को सुबह 9 से सुबह 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ व श्री राम राज्याभिषेक पर प्रवचन होगा। उसी दिन दोपहर 1 बजे से भव्य महाप्रसाद का आयोजन होगा।

      आयोजकों द्वारा राम कथा को भव्यता देने के लिए उन सभी ओर बारीकी से ध्यान दिया गया है ताकि श्रोताओं और दर्शकों को आवाजाही करने बैठने, सुरक्षा की भरपूर व्यवस्था हो सकें। कोशिश हो रही है कि अबतक हुए कार्यक्रमों से ज्यादा बेहतर हो।

     राजन महाराज देश के अलग अलग शहरों और अन्य भागों के अलावा अमेरिका सहित कई देशों में अपनी मधुर वाणी से संगीतमय राम कथा सुना चुके है।

          इनके प्रमुख भजनों- तेरी मंद-मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघव जी, अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे, पकड़ लो बाँह रघुराई, मेरा राम केवल भजन में मिलेगा, जैसे दर्जनों भजन ने श्रद्धालुओं को मन मोह लेता है। रामकथा स्थल क्लब ग्राउंड को नौ दिनों के लिए श्रीलखमापुर हनुमान मंदिर धाम का नाम दिया गया है।

      श्रद्धालुओं राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय कथा वाचक राजन महाराज का होने जा रहा संगीतमय राम कथा में श्रद्धालुओं का भीड़ जुटने के मद्देनजर पंडाल का आकार और कुर्सियां भरपूर रखी गई है। पार्किंग व्यवस्था, प्रसाद वितरण, सिक्युरिटी सुविधाओं विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*

*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here