Home
Home चंद्रपूर गोंडवाना गोथुल आदिवासी प्रार्थना स्थल की मांग के लिए हुआ उपोषण. मुनगंटीवार...

गोंडवाना गोथुल आदिवासी प्रार्थना स्थल की मांग के लिए हुआ उपोषण. मुनगंटीवार के मध्यस्थता से 11 फरवरी को मीटिंग हुई तय.

0
131

HELLO CHANDA NEWS

 

      चंद्रपूर, (वि. प्र.) – दुर्गापुर डिप प्रोजेक्ट के तहत सिनाला, मसाला और नवेगांव गांवों के अधिग्रहण के बाद, पुनर्वास साइट पर गोंडवाना गोटुल आदिवासी प्रार्थना स्थल की मांग पिछले 8 वर्षों से की जा रही थी। आदिवासी समाज के पूर्व चंद्रपूर जिला महामंत्री शुभम गेडाम के नेतृत्व में 19 जुलाई 2025 को वेकोलि के सब एरिया कार्यालय चंद्रपूर के सामने आंदोलन हुआ।

         उसके बाद लगातार प्रयास किये जाते रहने के बावजूद आदिवासी प्रार्थना स्थल के लिए जमीन नहीं दिया गया। शुभम गेडाम के नेतृत्व में सब एरिया कार्यालय दुर्गापुर के समक्ष 29 जनवरी को लगभग 50 आदिवासी समाज के बड़े, बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं उपोषण पर बैठ गए।

         दूसरे दिन 30 जनवरी को क्षेत्र के विधायक सुधिर मुनगंटीवार ने उपोषण स्थल पंहुचकर लोंगों से मुलाकात की और उनकी समस्या जानी। उसके बाद वही से पुनर्वसन संबंधित अधिकारी से मोबाइल पर बात कर मामला को सुलझाने का प्रयास किया।

        पुनर्वसन समिति अध्यक्ष के साथ 11 फरवरी को बैठक तय करवाई। थोड़ी देर बाद भाजपा नेता रामपाल सिंह ने लिखित पत्र लेकर आदिवासी समाज के उपोषण कर्ताओं को दिया और उन सभियों को उपोषण छुड़वाया।

     इस अवसर पर पूर्व जिलापरिषद सभापति रोशनी खान, पूर्व जिलापरिषद सदस्य विलास टेंभुरने, फारूक शेख, हरिश व्यव्हारे, शुभम गेडाम सहित आदिवासी समाज के ढेरों उपोषण कार्यकताओं मौजूद थे।

          लिखित पत्र में उल्लेख है कि सरपंच, ग्राम पंचायत सिनाला और गांव सिनाला के पुनर्वास समिति के अध्यक्ष द्वारा एक प्रस्ताव/अनापत्ति दी गई है। साथ ही, सब-एरिया मैनेजर, दुर्गापुर सब-एरिया, चंद्रपुर ने साइट की मंजूरी के संबंध में एक अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है।

                   उपविभागीय अधिकारी विशाल मेश्राम के हस्ताक्षर वाला पत्र में उल्लेख है कि गोंडवाना गोटुल आदिवासी प्रार्थना स्थल हेतु साइट की मंजूरी के संबंध में एक सकारात्मक निर्णय के लिए 11/02/2026 को सुबह 11.00 बजे,  जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित होगी।

           मीटिंग स्थल विस कलमी हॉल, जिला कलेक्टर कार्यालय है। मीटिंग में संबंधित सरपंच, सचिव, शुभम गेडाम और आदिवासी समाज को बैठक में उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया गया है। 

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*

*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

विशेष प्रतिनिधी कामताकुमार सिंह.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here