Home चंद्रपूर रामावत परिवार ने करवाया सुंदरकांड पाठ भजन किर्तन से झूम उठे सम्मेलीत...
HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपूर, (वि. प्र.)- दीनदयाल कॉलोनी स्थित दुर्गामाता मंदिर नजदीक अपने आवास पर मंगलवार की रात को रामावत परिवार ने पूरे साजों सामान के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया।
रामचरित मानस के सुंदरकांड का संगीतमय पाठ में उमाशंकर सिंह, प्रविण ढगे, जे के सिंह, प्रकाश पांडेय, ब्रिजेशसिंह सेंगर, विनय श्रीवास्तव, विजय शुक्ल, विक्रम शर्मा, संजय रामावत सहित सैकडों श्रद्धालुओं सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर सुमित्रा देवी, सुशील रामावत, शरद रामावत, करण रामावत, डॉ. सुमेर रामावत, राजवीर रामावत सहित रिश्तेदारों, पड़ोसियों प्रमुखता से उपस्थित रहें।
उमाशंकर सिंह ने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे दिल के नगीने में। काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है जैसे अनेकों भजन गाया तो श्रद्धालुओं झूम उठें।
प्रविण ढगे ने ये चमक ये दमक फुलवन में महक। मेरा दिल ले लो मेरी जान ले लो, मेरा मन ले लो मेरा तन ले लो जैसे भजन गाया तो श्रद्धालुओं उत्साहित हो उठें। संजय रामावत और दिनेश नाथवानी ने विठ्ठल माझा विठ्ठल माझा मी विठ्ठलाचा प्यारा सा सुमधुर भजन गाया तो श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
विजय शुक्ल ने जिस भजन में राम का नाम ना हो उस भजन को गाना नहीं चाहिए,चाहे बेटा जितना प्यारा हो उसे सिर पे चढ़ाना नही चाहिए, भजन के माध्यम से संदेश दिया।
ब्रिजेशसिंह सेंगर ने मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथ, देना है तो दे दीजिए जन्म-जन्म का साथ जैसे भजन गाकर श्रद्धालुओं के इच्छाओं को रखा।
विक्रम शर्मा ने हनुमान चालीसा पाठ का संचालन किया। पश्चात आरती हुआ। छोटा बच्चा अयांश
अतुल सिंगला ने पुष्पांजलि मंत्र बोला। ततपश्चात प्रसाद और महाप्रसाद वितरण किया गया।


*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*
विशेष प्रतिनिधी कामताकुमार सिंह.