Home
Home चंद्रपूर इनरव्हील क्लब वरोरा द्वारा ‘साऊथ झोन मीट ‘ का भव्य आयोजन…!

इनरव्हील क्लब वरोरा द्वारा ‘साऊथ झोन मीट ‘ का भव्य आयोजन…!

0
218

HELLO CHANDA NEWS

      वरोरा,(वि. प्र.) : ​इनरव्हील क्लब वरोरा द्वारा हाल ही में ‘साउथ जोनल मीट’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसे डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रमा गर्ग और PDC वर्षा कोतपल्लीवार के मार्गदर्शन में ‘हिताक्षी संगम’ नाम दिया गया।

    इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र ‘घरेलू हिंसा’ विषय रहा, जिस पर क्लब की फाउंडर मेंबर राधा सव्हाने ने सारगर्भित विचार रखे।

             इसके पश्चात सीमा लाहोटी, माधवी शेंडे, स्नेहा कावळे, प्रिया टोंगे, दर्शना मोदी और सारीका बावने आभा सायरे एक प्रभावी स्किट नाटक पेश किया।

          कार्यक्रम में दर्शना मोदी ISO और पूजा गोभी ने विभिन्न खेलों का संचालन किया और जैनब सिद्धिकोट ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा का संचालन किया।

                इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रेसिडेंट अनु डोंगरेवार, सेक्रेटरी संध्या बारई, सीसी पूनम जयस्वाल सहित चंद्रपूर, चांदाफोर्ट, स्मार्ट सीटी, वणी, हिंगणघाट और समुद्रपूर क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

   अंत में वाईस प्रेसिडेंट आभा सायरे ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने मूकबधीर विद्यालय जाकर ‌प्रोजेक्ट किया और बच्चों को बोतल , चॉकलेट और बिस्किट वितरित कर सेवा कार्य संपन्न किया।

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*

*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here