Home
Home चंद्रपूर मुरलीमनोहर व्यास को परशुराम गौरव सम्मान.

मुरलीमनोहर व्यास को परशुराम गौरव सम्मान.

0
225

HELLO CHANDA NEWS

           नागपुर(वि.प्र.): श्री परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ नागपुर द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में चंद्रपुर के आध्यात्मिक चिंतक, साहित्यकार, पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीमनोहर व्यास को श्री परशुराम गौरव सम्मान देकर गौरवांवित किया गया। यह चंद्रपुरवासीयों के लिए गौरवपूर्ण है , ऐसे विचार चंद्रपुर के डा दिनेशचंद्र शर्मा ने व्यक्त किये।

       श्री परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ नागपुर द्वारा आंध्र असोशिएशन के अमृत भवन प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में इस सम्मेलन के संयोजक जय भगवान शर्मा, महेन्द्र भार्गव, आशीष शर्मा तथा विनोद चतुर्वेदी आदि पदाधिकारियोंने शाल, श्रीफल , पुष्पगुच्छ और सम्मानपत्र प्रदानकर व्यास को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा आकर्षक दिनदर्शिका ( कैलेंडर) का प्रकाशन किया गया।

 इस अवसरपर हिंदी ब्राह्मण समाज बहूउद्देशिय संस्था चंद्रपुर के अध्यक्ष विनोद तिवारी , अशोक मिश्रा, जगदिश तिवारी आदि का भी स्वागत सत्कार किया गया।

          इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, बिहार, राजस्थान, गुजरात आदि विविध राज्यों के प्रतिनिधी उपस्थित थे।

      मुरलीमनोहर व्यास हिंदी, मराठी तथा राजस्थानी भाषाओं के साहित्यकार होनेके साथ प्रखर वक्ता भी है। विविध विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में विविध विषयों पर प्रेरक मार्गदर्शक व्याख्यान होते हैं। आप श्रीराम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा के प्रवक्ता है। उनका कार्य किसी एक समाज के लिए मर्यादित नही है। सर्वश्रेष्ठ ज्ञानपीठ सेवा प्रतिष्ठान के द्वारा विविध रोगों के चिकित्सा शिबीर सभी जाती धर्म के लोगों के लिए होते है।

   झरपट और इरई नदीयों का स्वच्छता अभियान विविध महाविद्यालयों के एन एस एस शिबीर द्वारा आयोजित किये जाते है। हिंदी साहित्य संघ के सचिव रहे। जिला मराठी पत्रकार संघ के अध्यश्र रहे।

     साहित्यिक, सास्कृतिक संस्था नवोदिता के संस्थापक अध्यक्ष है।राजस्थानी युवक मंडल के अध्यक्ष रहे। ब्राह्मण सेवा समिति के सचिव रहे। विविध शासकिय समितियों के सदस्य रहे। इन सभी कार्यों को देखते हूये उन्हें परशुराम गौरव सम्मान प्रदान किया गया।   

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*

*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here