HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपुर(वि. प्र.): चंद्रपुर के बिनबा गेट के अंदर और बाहर खुले आम साबिर और सरताज का सट्टा पट्टी का धंधा फल फूल रहा है और इनपर कोई भी ठोस ऐसी कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है ।
आखिर इनको किसका आशीर्वाद?प्राप्त है।
पुलिस विभाग ने इसको आजाद कैसे छोड़ दिया !
इतना ही नहीं तो सम्राट चौक के फरीद गोडील का सट्टा पट्टी का धंधा भी काफी फल फूल रहा है!
इसने भी अपने 20 से 22 आदमी सट्टा पट्टी के धंधे को चलाने के लिए पाल रखे है।
साबिर और सरताज के भी 25 से 30 आदमी यह सट्टा पट्टी का धंधा घूम घूम कर खुले आम चला रहे है सवाल यह है कि कानून के हाथ इन तक पहुँच नहीं पा रहे है विश्वसनीय अधिकृत सूत्रों से यह भी पता चला है कि गांजा का नशा भी इनके कई गुर्गे करते है और कुछ तो इसे बड़े दामों में बेच भी रहे है यह चर्चा इन दिनों खुले आम होने लगी है।
इनकी ये नाजायज हरकतों से जनता भी परेशान होने लगी है सट्टा पट्टी के इस धंधे के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी अविश्वास जताया जा रहा क्योंकि अनेक सट्टा पट्टी के धंधे खुले आम चल रहे है यह खबर नाम से इसलिए छापी गई है ताकि वरिष्ठों तक यह सच्चाई पहुंच सके क्योंकि सभी धंधे आशीर्वाद और लक्ष्मी दर्शन के कारण खुले आम चलाये जा रहे है!























