=================================
*वरोरा* ================================== 17 अगस्त शनिवार को स्थानीय कटारिया मंगल कार्यालय में रोटरी क्लब वरोरा का पदग्रहण समारम्भ बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ। नव नियुक्क्त अध्यक्ष बंडू देउलकर ने माजी अध्यक्ष सागर वझे से पदभार संभाला। उसी प्रकार नवनियुक्त सचिव अभिजीत मणियार ने मधुकर फुलझेले से पदभार स्वीकारा। कोषाध्यक्ष पद पर दामोदर भासपले को नियुक्ति की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ रोटेरियन डॉ विजय आइन्चवर उपस्थित थे। प्रमुख अतिथि माजी सह प्रांतपाल नितेश जैसवाल एवम प्रांतपाल समीर बारइ व डॉ विजय आइन्चवर ने अपना अनमोल मार्गदर्शन सभी नव नियुक्त रोटेरिअन्स को प्रदान किया। इस अवसर पर लोकप्रिय खासदार प्रतिभाताई धनोरकर भी उपस्थित रहकर अपना मनोगत व्यक्त करने के साथ ही साथ रोटरी के विविध उपक्रमो में सहयोग करने का आश्वासन दिया। रोट्रेक्ट अध्यक्ष हिमांशु तथा रोट्रेक्ट सचिव का कार्यभार मुणोत ने स्वीकार किया। नव नियुक्त अध्यक्ष बंडू देउलकर ने अपने अभी भाषण में कहा कि इस वर्ष रोटरी द्वारा काफी ज्यादा समाज कार्य के काम किये जायेंगे। नए रोटेरिअन्स को भी शामिल किया गया।कार्यक्रम का सूत्रबद्ध संचालन रोटे हुजैफा अली ने किया तथा आभार प्रदर्शन अभिजीत मणियार ने व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य और पत्रकार काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। =============================== *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* =============================== कार्यकारी संपादक श्री शशिकांत मोकाशे
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,
























