================================
*रत्नमाला चौक मित्र मंडल वरोरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मसाला भात और जलेबी वितरण* ==============================
*वरोरा* ==============================
वरोरा शहर की हृदयस्थली रत्नमाला चौक में रत्नमाला चौक मित्र मंडल के अध्यक्ष छोटू भाऊ बांगडे की अगुआई में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 7 बजे से विद्यार्थियों और सभी नागरिकों के लिए गर्मा गर्म मसाला भात और जलेबी का वितरण किया गया। इसका उद्घाटन लोकप्रिय खासदार प्रतिभाताई धनोरकर ने किया। सुबह 7 बजे से 12 बजे तक उक्त अन्नदान अविरत शुरू रहा जिसका लाभ असंख्य नागरिको ने लिया। शहर के विभिन्न पक्षों के नेता गण तथा गणमान्य नागरिकों ने भी यहाँ सदिच्छा भेंट देकर नाश्ते का आनंद उठाया। समाज कार्य मे अग्रणी और लोकप्रिय समाजसेवक छोटू बंगड़े ने इस अवसर पर बताया कि यह उपक्रम हर साल होता रहेगा तथा अगले साल यहाँ बड़ी मात्रा में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष छोटूभाऊ के मार्गदर्शन में परिसर के सभी व्यापारी एवम कार्यकर्ताओ ने काफी मेहनत की। =============================== *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* =============================== कार्यकारी संपादक श्री शशिकांत मोकाशे
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,























