घुग्घूस की लोहा पुलिया 2 वर्ष से बंद नागरिकों को हो रही भारी समस्या । पुलिया का काम अतिशीघ्र शुरू करे अन्यथा आंदोलन।

0
6

नागरिक ट्रेन के नीचे से निकल कर कर रहे रास्तापार अनहोनी की आशंका।     

                            घुग्घूस         

                    हॅलो चांदा न्युज

घुग्घूस(वि.प्र.): घुग्घूस शहर दो भागों में बटा हुआ है एक तरफ डब्ल्यू सी एल कालोनी है तो दूसरी ओर घुग्घूस बस्ती बीच में रेल्वे लाइन जिसपे लोहा पुल आने जाने का जरिया था। काफी दिनों से लोहापुल क्षतिग्रस्त होने से रेल्वे द्वारा पुल को बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को मजबूरी में जान हथेली पे लेकर रेल्वे लाइन और ट्रेन के नीचे से रास्ता पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।

व्यापारी एसोसिएशन की तरफ से बैठक ली गई पुलिया का काम अतिशीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।     

यह मांग पूरी नहीं होने पर 26 मई से बेमुद्दत मार्केट बंद करेंगे ऐसा निर्णय व्यापारियों ने लिया है।           

इस बैठक में सनी खारकर, सोनल भरटकर, शकील राईन, नूरुल भाई, जगदीश, संजय बोबडे, प्रेमलाल पारधी, पाण्डु थेरे, विजय चौहान सह बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे,जो कि विशेष उल्लेखनीय है।

*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* 

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,*                        *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here