वरोरा
हॅलो चांदा न्युज
वरोरा (वि प्र) :- वरोरा शहर के बावने ले आउट परिसर निवासी एक व्यक्ति के घर मे लगे अत्याधुनिक सी सी टी वि से रात 11:45 को घर मे संदिग्ध गतिविधि का मैसेज आने पर मोबाईल पर चोर दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने तत्काल पुलिस कंट्रोल 112 पर सहायता हेतु संपर्क किया, तथा अपना पता एवम मोबाइल नम्बर नोट कराया एवम घर की ओर दौड़ लगाई। वहाँ पहुंच कर परिसर के युवकों को बुलाकर पुलिस का इंतज़ार करते रहे। 45 मिनिट पश्चात फिर से वरोरा पुलिस स्टेशन में संपर्क करने पर गश्ती वैन को सूचित किया है कुछ ही देर में गश्ती वैन आपके घटना स्थल पर पहुँचेगी ऐसा बताया गया। फिर इन्तेजार करके 20 मिनिट बाद पुलिस स्टेशन से संपर्क करने पर बस पहुचती ही होगी ऐसा जवाब मिला। आखिर थक हार कर कुछ युवकों को साथ लेकर घर मे घुस कर देखा तो चोर बड़े बड़े पेचकस से दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हुए हो रही हल चल से डर कर घर की छत से पीछे की कंपाउंड की दीवार से उड़ी मारकर भाग गया। घर के मेन दरवाजे में पेचकस घूसा मिला और समीप ही दरवाजा तोड़ने वाले उपकरण पड़े थे तथा चोर की चप्पल भी वही थी। घटना की सूचना देने के बाद भी अभी तक पुलिस विभाग द्वारा कोई एक्शन तो क्या साधा कॉल भी शिकायत कर्ता को नही किया गया जो कमाल की बात है।चोरी के मामले में पुलिस की उदासीन कार्य प्रणाली से ही चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है। अगर पुलिस एक्शन लेती तो चोर पकड़ा जाता एवम भूतकाल में हुए चोरियो का पता भी चल सकता था।

























