कारागार प्रवेश द्वार भक्तों के लिए खुला!
चंद्रपुर
हॅलो चांदा न्युज
चंद्रपुर(वि.प्र.):चंद्रपुर जिले के जेल में स्थित हजरत मखदूम शाहबुद्दीन शाह उर्फ गैबिशाह वली रहमतुल्ला अलैह के दरबार में हाजरी पेश करते हुए उर्स शरीफ के मुबारक मौके पर मोहरम की 9 तारीख यांनी आज 5 जुलै को इस दरबार में प्रशासन ने पहली चादर पेश की।
जेल के प्रवेश द्वार का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन चंद्रपुर के जिलाधीश विनय गौडा, चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में चंद्रपुर शहर महानगरपालिका के आयुक्त विपिन पालीवाल एवम जेल अधीक्षक अनुपकूमार कुमरे प्रमुखता से उपस्थित थे।






सर्वप्रथम चंद्रपुर कारागार के अधीक्षक अनूपकुमार कुमरे ने चंद्रपुर के जिलाधीश विनय गौड़ा जी.सी., चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, चंद्रपुर शहर महानगरपालिका के आयुक्त विपिन पालीवाल का स्वागत सत्कार किया। तत्पश्चात जेल के प्रवेश द्वार का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन चंद्रपुर के जिलाधीश विनय गौडा जी.सी., चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में चंद्रपुर शहर महानगरपालिका के आयुक्त विपिन पालीवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। जेल अधीक्षक अनुपकूमार कुमरे प्रमुखता से उपस्थित थे।



दरगाह में चादर पेश करते समय चंद्रपूर के अपर पोलीस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, चंद्रपूर के उपविभागीय पोलीस अधिकारी सुधाकर यादव, चंद्रपूर शहर पोलीस स्टेशन के पोलीस निरीक्षक निशिकांत रामटेके वरिष्ठ तुरुंग अधिकारी सतीश सोनवणे, तुरुंग अधिकारी कमलाकर मिरासे, तुरुंग अधिकारी मिलिंद बनसोड, दर्गा शरीफ के खादिम(सेवक) सय्यद रमजान अली, मौलाना तुफैल अहमद , सह चंद्रपुर जिला शांति समिति के सदस्य सदानंद खत्री, बालू खोबरागड़े, गुलाब पाटिल, इबादुल सिद्दीकी, चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन विशेष शाखा के सुजीत बंडीवार, दीपक जुमने, राजस खोबरागड़े, दरगाह सेवक आमील शेख, परवेज शेख, शेख नजीर, हसन सूर्या, शंकर ढुमणे, आसिफ खान, सय्यद अरमान अली, नूर अली, जहिर भाई, तेजराज भगत सह चंद्रपुर जेल के सुभेदार महेंद्र हिरोले, सुभेदार विजय बोरखडे, वसीम राजा शेख, श्रीकांत मुंगले, मोहनीश सह अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे।
चंद्रपूर जिला कारागार मे यह दर्गा है। मोहरम की 9,10 तारीख यानी 5 और 6 जुलाई को लाखों की तादाद मे भक्तगण दर्शन करने आते है, और फुल चादर पेश करके अपने मन की मुराद पूरी करते है।इस दरबार के कुएं के पानी को महत्वपूर्ण और चमत्कारी माना जाता है।दरबार में आनेवाले लगभग सभी भक्तगण यहा से पानी अपने घर ले जाते है उनका यह मानना है कि यह पानी जिस्मानी और तमाम परेशानियों को दूर करता है।
प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन की ओर से सुबह 9.30 बजे चादर पेश की गई। तत्पश्चात जेल का प्रवेशद्वार सभी भक्तगणों के लिए खोला गया यह प्रवेश द्वार भक्तों को दर्शन हेतु 5 और 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक खुला रहेगा ऐसी जानकारी कारागार के अधीक्षक अनूपकुमार कुमरे ने दी!
*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,* *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,*
*उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*