HELLO CHANDA NEWS
वरोरा (ता. प्र.) :- परिवहन मंत्रालय नें बडे जोर शोर से टोल बूथ पर ट्राफिक जाम ना हो, वाहन धारको को टोल भरने रुकना ना पडे इसलिये फास्टॅग कि सुविधा वाहन धारको को प्रदान कर बडी वाह वाही लुटी थी l
लेकिन टोल कर्मचारीयो कि गफलत के मद्देनजर फास्टॅग सुविधा वाहन धारको के लिये सर दर्द साबित हो रही हैं l
हाल ही में वरोरा स्थित रत्नामाला चौक रहिवासी वाहन धारक रिया विनोद शर्मा को उनके मोबाईल पर दिनांक 25/12/25 शाम 3:33 पर गाडी नंबर MH 34 AA 3412 द्वारा उमरेड टोल प्लाझा पर 45/- रुपये आई सि आई सि फास्टॅग द्वारा पेड होने का मॅसेज आया, उक्त मॅसेज देखकर वाहन धारक सकते में रह गया कि गाडी तो घर कि पार्किंग में खडी हैं फिर टोल कटा कैसे?? भुक्त भोगी द्वारा तत्काल फास्टॅग कस्टमर सर्विस पर संपर्क करने पर कस्टमर सारे सुजित कुमार नें उक्त शिकायत दर्ज करते हुए CMP000000018347392 ये कंप्लेंट नो. दिया तथा सर्वर कि गडबडी होने से ये प्रॉब्लेम होने कि बात बताई और इस शिकायत पर 25 दिन में कारवाई होगी ऐसा बताया l
जबकी वाहन घर में खडा हैं और वाहन से 90 किलोमीटर दूर उसका टोल कट जाता हैं ये कोई मामुली बात नही हैं इसपर फास्टॅग कंपनी नें तात्काल कारवाई करनी चाहिये तथा दोषी कर्मचारी को बडतर्फ करने कि आवश्यकता महसूस कि जा रही हैं पता नही ऐसे कितने वाहन होंगे जिनका टोल घर में खडे खडे ही कट जाता होगा ये जांच का विषय हैं l



*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

























