Home
Home चंद्रपूर *वरोरा माहेश्वरी समाज द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया*

*वरोरा माहेश्वरी समाज द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया*

0
103

  *वरोरा* 

वरोरा(लो.स.) वरोरा के माहेश्वरी मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान से होली मिलन समारोह स्थानीय बालाजी मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया। दिनांक 27/03/24 को शाम 6 बजे से हास्य कवि सम्मेलन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कवियों की अध्यक्षता सेवानिवृत इंजीनियर रेलवे संजीव सक्सेना के साथ हितेश बजाज,महेश जखोटिया, कृष्णकांत लोया, नूपुर तेला, एडवोकेट भावना लोया आदि समाज के कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताये सुनाकर समां बांध दिया।। उसके बाद गिरिधर जखोटिया, गोपाल जाखोटिया, राम लोया, शाम लोया, ज्योति मूंधड़ा ने अत्यंत सुरीली आवाज में आध्यात्मिक भजनों की माला शुरू की तो श्रोताओ को समय का भी ध्यान नही रहा। धीरे- धीरे रात बढ़ती रही श्रोता गण गायको के भक्ति रस में डुबकियां लगाते रहे। उक्त कार्यक्रम का समारोप अत्यंत स्वादिष्ट सहभोज के साथ हुआ।
उपरोक्त समारोह वरोरा माहेश्वरी मंडल के सचिव अमित लाहोटी के मार्गदर्शन में तथा अध्यक्ष श्रीकांत मूंधड़ा की देखरेख में श्रीरामजी फोफलिया के अथक परिश्रम से सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में समाज के प्रियंका बजाज, सुमित बजाज, कविता बाहेती , विनोद मणियार, सौ. प्रतिभा मणियार, ओम धूत, डॉ विवेक तेला, विशाल जाजू, ठाकुरदास चांडक, ज्योति चांडक , प्रिया धूत शिल्पा फोफलिया, सीमा लाहोटी , समस्त जखोटिया परिवार तथा समाज के वरिष्ठ परिजनों ने उपस्थित रह कर होली मिलन समारोह को उन्मुक्त आनंद लिया।
विनोद शर्मा, लोकमत समाचार , वरोरा। 9422168069 

*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*

संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here