Home
Home चंद्रपूर *माहेश्वरी समाज वरोरा ने बड़े पैमाने पर रक्तदान कर बड़े धूमधाम से...

*माहेश्वरी समाज वरोरा ने बड़े पैमाने पर रक्तदान कर बड़े धूमधाम से मनाई महेश नवमी*

0
100

=====≠===========================

वरोरा  

===============================

(लो.स. ) =वरोरा माहेश्वरी मंडल की ओर से शनिवार को महेश नवमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह सबेरे भगवान शिव के अभिषेक का लाभ हितेश बजाज और माया बजाज ने लिया। पश्चात महेश वंदना की गई। दोपहर 11 बजे से महावीर भवन में रक्तदान शिबिर जीवन ज्योति ब्लड बैंक नागपुर के सहयोग से लिया गया इसमे समाज की संख्या सीमित रहते हुए भी 60 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान किया गया। शाम 5 बजे वरोरा शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो वरोरा शहर का भ्रमण करते हुए स्थानीय बालाजी मंदिर में शाम 7 बजे पहुंची। उसके बाद बालाजी मंदिर में समाज के विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए।इस जमाने मे भी संयुक्त रहने वाले परिवारों का सत्कार, स्थानीय मोक्षधाम में सेवा देनेवाले समाज सेवियो का सत्कार, माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा विविध खेल स्पर्धा, अंत मे सभी समाज ने स्नेहभोजन का आनंद लिया। उक्त कार्यक्रम वरोरा माहेश्वरी समाज अध्यक्ष श्रीकांत मूंदड़ा, सचिव अमित लाहोटी, विशाल जाजू, डॉ रमेश जाजू, डॉ चांडक ब्लड कैम्प की जिम्मेदारी ओमप्रकाश धूत, श्रीराम फोफलिया, शैलेश बाहेती , सुमित बजाज, भगवान शिव का अभिषेक माया हितेश बजाज, समाज के मेधावी छात्रों को पुरस्कार, उसी प्रकार नए युग मे 2 संतान वालो को सम्मान, आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुए इसमे समाज के सिमा लाहोटी, ज्योति मूंदड़ा, माया बजाज, शिल्प फोफलिया, प्रियंका बजाज, प्रिया धूत, प्रतिभा मनियार , किरण जखोटिया, ज्योति चांडक, संजना सारडा, सुनीता धूत, छाया लोया, कविता बाहेती, मधु जाजू, तथा मंच संचालन भावना लोया ने किया। संयुक्त परिवार पुरस्कार मूंधड़ा परिवार, धूत परिवार, सारडा परिवार, जखोटिया परिवार, को मिला तथा मोक्षधाम में सेवा देने वाले द्वारकाप्रसाद बजाज, रामानुज धूत, शैलेश बाहेती, सुरेश बाहेती,ठाकुरदास चांडक आदि को भी सम्मानित किया गया। अपनी सुमधुर वाणी से भजनों का समा गिरधर जखोटिया, महेश जखोटिया, राम शाम लोया बंधु, गोपाल जखोटिया ने बांध दिया, रैली संचालन सुनील सारडा, संजू सारडा, विशाल जाजू ने योगदान दिया।समाज के जेष्ठ द्वारकप्रसादजी बजाज, विनोद मनियार , गोविंद मूंधड़ा आदि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उक्त रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुची 78 वर्षीय समाज की जेष्ठ माताजी वसंती देवी जखोटिया को देख कर रक्तदान करने वालो में जोश भर गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें उम्र के कारण रक्तदान के प्रति असमर्थता व्यक्त करते हुए क्षमा मांगी, लेकिन उनके जोश को देख कर वे भी अचंभित हो गये।
विनोद शर्मा , लोकमत समाचार , वरोरा 9422168069।  ================================          *“हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ================================

संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here