Home
Home चंद्रपूर *नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से बालक की मृत्यु, अनेक अस्पताल में*

*नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से बालक की मृत्यु, अनेक अस्पताल में*

0
79

==============================

*बालक के मृत्यु की जांच कर दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करें* =============================              वरोरा : मानसून की शुरुआत होते ही शहर में अनेक प्रकार की समस्याएं सामने आने लगी है. इसका नतीजा है कि 6 जुलाई को मालवीय वार्ड के एक 4 वर्षीय बालक की दूषित पानी की वजह से मृत्यु हो गई ऐसी इस वार्ड में चर्चा है. बालक के पिता के मुताबिक उनके घर के पास सफाई कर्मचारी नाली सफाई को नहीं आते थें इस लिये घर के सामने की नाली मैं खुद ही साफ करता था. जबकि कुछ लोगो ने नगर परिषद को अनेकों बार दूषित पानी की शिकायत दी गई थी. इसके बाजवूद लापरवाह अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया इसलिए एक निरापराध बालक को अपनी जान गंवानी पडी है इस घर से और इस वार्ड से तथा वरोरा शहर से लोग अनेकों हास्पिटल में उपचार के लिए दाखिल है. इसके लिए नगर पालिका प्रशासक, जलापूर्ति अधिकारी, सफाई विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए सभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर निलंबित करने, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग मनसे के प्रशांत जुंजारे ने की है. ============================                 वरोरा नगर परिषद अंतर्गत अनेक समस्याएं सुर्पनखा की तरह खडी है. शहर वासियों की अनेकों शिकायत के बावजूद नगर परिषद ने आज तक ध्यान नहीं दिया और मूकदर्शक बनी है. इसके उदाहरण दो वर्षो पूर्व भी देखने को मिले थे चीरघर ले आऊट में दूषित पानी की वजह से 30 से 40 लोगों को पीलिया ने घेर लिया था. इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों की नींद खुली थी और घटनास्थल को भेंट देकर दिखावे की कार्रवाई में जुटी थी. वरोरा नगर परिषद के जडों तक भ्रष्टाचार फैला है और नगर परिषद के अधिकारी शहर वासियों के सहनशीलता की परीक्षा ले रहे है. अनेक प्रचार माध्यामों ने नगर प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया किंतु कोई ध्यान न देने का नतीजा है कि शहर में डायरिया,डेंगू फैल गया और 4 वर्षीय बालक को जान खोनी पडी है. ===============================        बालक के मृत मामले की उचित जांच कर दोषी अधिकारियों को निलंबित तथा एफआईआर दर्ज करने की मांग की है मांग पूरी न होने पर मनसे स्टाईल में आंदोलन की चेतावनी जिला उपाध्यक्ष प्रशांत जुंजारे की अगुवाई में थानेदार को सौंपे निवेदन में की है. इस निवेदन पर शहर के पार्षद,प्रतिष्ठित नागरिको ने न्याय मांगने के आवेदन पर व्यापारी संगठनाअध्यक्ष शंभुनाथ वरघणे, पूर्व पार्षद छोटू शेख, पूर्व पार्षद अनिल साखरिया ने अपने हस्ताक्षर किये है आवेदन देते समय मनसे के प्रशांत जुंजारे, मालवीय वार्ड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राहुल देवडे, युवा नेता निशिकांत डफ,आलोक जाधव,अक्षय मेश्राम, अक्षय डाहुले, गजू पेंदोर,स्वप्नील टोंगे,प्रणय सोनटक्के,यश चांदेकर,सूरज भोयर,आदि का समावेश है. ===============================        *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* =============================       कार्यकारी संपादक शशिकांत मोकाशी                        संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here