================================
*गंगा जमुना तहजीब की मिसाल देखने को मिली*
================================ *वरोरा* : शहर मे भाईचारे का पैगाम देनेवाले त्यौहार ईद ए- मिलाद- उन- नबी सोमवार को सौहार्दपुर्ण माहौल में धुमधाम से मनाने के पश्चात जश्ने ईद मिलादुन्नबी सेंट्रल कमेटी, वरोरा तालुका द्वारा शनिवार को कामगार चौक, जनता बेकरी स्थित परिसर में हर्षोल्लास के साथ सार्वजनिक रुप से महाप्रसाद का वितरण किया गया. ================================ कार्यक्रम में महाप्रसाद के लिये हजारों लोगों की भीड उमड पडी. कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावो को मेज पर बिठाकर महाप्रसाद वितरित किया गया साथ ही जिलेबी देकर मुंह मिठा किया किया गया. कार्यक्रम में गंगा जमुना तहजीब की मिसाल देखने को मिली. इसकी शहर में चौतर्फा चर्चा तारीफ हो रही है. ईद मिलादुन्नबी के मौकेपर शहर में विभिन्न राजकीय संगठनो और संस्थांओं द्वारा चौक – चौक पर पंडाल लगा कर जुलूस का स्वागत किया था. उन सभी को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.
महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से लगभग ३ हजार लोग शरीक हुये. शहर के गणमान्य लोगों ने महाप्रसाद का आनंद लिया. कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के करन देवतले, अहेतेशाम अली, डॉ.सागर वझे, काँगेस पार्टी के, प्रवीण काकडे, विलास टिपले, राहुल देवडे, उबाठा शिवसेना के मुकेश जीवतोडे, रोटरी क्लब अध्यक्ष बंडू देऊलकर, जय हिंद सैनिक संस्था के चंद्रपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र मर्दाने, सहाय्यक पुलिस निरिक्षक शरद भस्मे, पत्रकार बालू भोयर, मनोज श्रीवास्तव,चेतन लुतडे, प्रदीप कोहपरे, प्रवीण गंधारे, खेमचंद नेरकर, विनोद शर्मा, हरीश केशवाणी, सामाजिक कार्यकर्ता शकील पटेल, अधि.जयंत ठाकरे, सनी गुप्ता आदि का पुष्प देकर सन्मान किया गया.
इस अवसर पर मान्यवरों ने कहा की, यह कदम काफी सराहनीय है,आशा है यह पहल समाज को नयी दिशा देगी.
कार्यक्रम में व्यापारी असो. पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, मुस्लिम समाज बंधू , गणमान्य नागरीक बडी संख्या में उपस्थित थे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में जश्ने ईद मिलादुन्नबी सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष जमील शेख, उपाध्यक्ष मोईन काजी,सचिव मो.शेख पदाधिकारीगण आरीफ उर्फ छोटुभाई,मोहमद शेख,अयुब खान,अशफाक शेख, राहिल पटेल, शाहीद अख्तर, पाशा काजी, बशीर अन्ना,दाऊद खान, नदीम शेख,नसीम कादरी , मोहसीन रजा, शाकीर शेख, बशीर कुरेशी, मेहमूद शेख,सोहेल शेख, हसन शेख आदि ने योगदान दिया. ================================= *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ================================= कार्यकारी संपादक श्री शशिकांत मोकाशे
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,























