=================================
महाकुंभ के लिए जिले से चलाये विशेष ट्रेनें
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की मांग….
चंद्रपुर, महाकुंभ की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है. और इसका समापन 26 फरवरी को होगा. प्रयागराज महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रध्दालुओं के सम्मिलित होने का अनुमान है. इस पावन अवसर पर पवित्र शहर प्रयागराज में कुंभ मेला 2025 दुनिया का सबसे बडा धार्मिक समागम बनेगा. इस धार्मिक अवसर पर हिन्दूओं की आस्था को देखते हुए चंद्रपुर जिले से प्रतिदिन एक विशेष ट्रेन चलाने की मांग भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी ने की है.
अपने निवदेन में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी ने कहा कि चंद्रपुर जिले में लाखों की संख्या में उत्तर भारतीय आकर बसे हुए है. साथ ही इस जिले से सटे तेलंगाना राज्य, गडचिरोली और यवतमाल जिले के नागरिक भी यहां आकर ट्रेने पकडते है. हिन्दू सनातन धर्म का सबसे बडा कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित है.इसमें देश भर के नागरिक सम्मिलित होगे.
जिले में बल्लारशाह सबसे बडा और ऐतिहासिक रेलवे जंक्शन है. जहां प्रतिदिन बडी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है. बल्लारशाह में पिटलाईन की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है ऐसे में रेलवे को विशेष ट्रेन चलाने में कोई दिक्कत नहीं है. बल्लारशाह से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन चलाने से ना केवल चंद्रपुर जिले, गडचिरोली, यवतमाल बल्कि पडोसी राज्य तेलंगाना के लाखों श्रध्दालुओं को इसका लाभ मिलेगा. विगत दिनों अयोध्या में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के लिए बल्लारशाह से विशेष ट्रेन चलाई गई थी इसलिए रेलवे के लिए महाकुंभ के लिए ट्रेन चलाना कोई कठिन काम नहीं है.
महाकुंभ हिन्दू सनातन धर्म का सबसे बडा कुंभ मेला है. इससे लाखों लोगों की आस्था जुडी हुई है. लाखों श्रध्दालुओं की भावना को देखते हुए बल्लारशाह से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन चलायी जानी चाहिए. इस संदर्भ में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विन वैष्णव, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक सुधीर मुनगंटीवार, विधायक किशोर जोरगेवार, विधायक देवराव भोंगले, विधायक करण देवतले, विधायक कीर्तिकुमार भांगडिया, जेडआरयूसीसी सदस्य अजय दुबे, दामोदर मंत्री डीआरयूसीसी सदस्यों रेलवे सलाहकार समिति सदस्य, भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को निवेदन प्रेषित किया है. ================================ *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ============================= कार्यकारी संपादक :शशिकांत मोकाशे *मुख्य संपादक:- शशि ठक्कर, 9881277793, 9022199356* *उपसंपादक:- विनोद येमलाल शर्मा, वरोरा। 9422168069*

























