वरोरा
हॅलो चांदा न्युज
वरोरा.(वि प्र) :- 12 जुलाई को वरोरा डिपो में 5 नई अत्याधुनिक एसटी बसों का उद्घाटन स्थानीय आमदार के हाथों किया गया था।उन्हीं बसों में से एक नागपुर चंद्रपुर वरोरा आने वाली बस ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 13 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे वरोरा शहर के उड़ान पुल पर मारवाड़ी श्मशान घाट के सामने हुई।
एम एच 34 बीएस 9519 क्रमांक की बाइक से 32 वर्षीय प्रतीक विश्वनाथ ज़ुल्मे को वरोरा की ओर आ रहा था, तभी वरोरा डिपो की एसटी बस एमएच 14 एमएच 3894 ने उड़ान पुल पर दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। प्रतीक ज़ुल्मे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसटी बस कुछ दिन पहले वरोरा डिपो में दाखिल हुई थी। वरोरा पुलिस आगे की जाँच कर रही है।
*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*






















