HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपूर,(वि. प्र.) : सुप्रसिद्ध श्रीराम कथाकार राजन महाराज के मधुर स्वरों द्वारा 14 जनवरी बुधवार से चांदा क्लब ग्राउंड में श्रीराम कथा आरंभ हो गया। दीप प्रज्वलन और यजमानों द्वारा पूजा अर्चना के बाद मुख्य यजमान सुधिर मुनगंटीवार द्वारा राजन महाराज को चांदी का गदा भेट दिया गया।
भव्य मंच और विशाल मंडप में शुरू हुए कथा के पहला दिन राम कथा की महिमा के संबंध में राजन जी महाराज ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने 70 साल के उम्र में हिंदी महीने के संवत 1631 में रामनवमी के दिन रामचरित मानस लिखना आरंभ किया था। इसमें कुल 7 कांड है। बाल कांड, श्री अयोध्या कांड, अरण्यकांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंकाकांड और उत्तरकांड है। उन्होंने कहा की रामचरितमानस एक सरोवर है, जिसका चार घाट है।
पहला शरणागति घाट जो बनारस में अस्सी घाट पर है। दूसरा कर्मकांड घाट जो तीर्थराज प्रयाग में है। तीसरा ज्ञान घाट है जो कैलाश के शिखर पर है और चौथा भक्ति घाट जिसका स्थान नीलगिरी पर्वत पर है।
संसार मे सिर्फ भजन सत्य है। जानने से ज्ञान नही है अपितु मानने से ज्ञान होता है। महाराज ने कथा श्रवण कर मिट जाती है 100 जन्मों की व्यथा,जय श्री राम कथा जय श्रीराम कथा भजन गाया तो श्रद्धालुओं झूम उठें। कथा स्थान की महिमा इतना ज्यादा है कि यहाँ पहुंचते ही भ्रम दूर हो जाता है। तुलसीदास के अनुसार कलयुग में रामकथा कामधेनु के समान है। राजन जी ने बताया कि काम, क्रोध, मद, मोह, लोभ और ईर्ष्या 6 बीमारियां होती है। सबके जननी मोह है। मोह से कामनाएं जन्म लेती है। कामना पूरी होगा तो लोभ जन्म लेंगी। श्रीराम कथा अमृत के समान होता है। सप्ताह में सात दिन और सात रंग हुआ करते हैं, उसी प्रकार रामचरित मानस में सात कांड होते हैं।
कथा प्रसंग में राजन महाराज ने बताया कि जहां श्रीराम कथा चल रहा होता है वहां भेष बदलकर श्री हनुमान सबसे पहले आते हैं और सबसे पीछे जाते हैं।श्रोताओं तीन प्रकार के हुआ करते हैं। एक तो वे होते हैं जो सुनते हैं, दूसरा सोते हैं और तीसरा सरोता होते है जो कमियां निकालने का काम करते हैं।
श्रीराम कथा सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा संगीतमय भव्य राम कथा आयोजन का प्रेरणास्थान नागपुर रोड स्थित श्री लखमापुर हनुमान मंदिर देवस्थान है। चंद्रपूर जिले सहित दूसरे-दूसरे जिले के हजारों श्रद्धालुओं आ रहे हैं।
16 जनवरी शुक्रवार श्री रामजन्म उत्सव, 17 जनवरी शनिवार बाल लीला, 18 जनवरी रविवार धनुष भंग, सीता राम विवाह व छप्पनभोग ,19 जनवरी सोमवार केवट प्रेम, 20 जनवरी मंगलवार श्रीराम मंगल यात्रा व भरत चरित्र पूर्वार्ध, 21 जनवरी बुधवार भरत चरित्र उत्तरार्ध व शबरी प्रेम और 22 जनवरी गुरुवार को सुबह 9 से सुबह 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ व श्री राम राज्याभिषेक पर प्रवचन होगा। उसी दिन दोपहर 1 बजे से भव्य महाप्रसाद का आयोजन होगा श्रद्धालुओंराष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय कथा वाचक राजन महाराज का होने जा रहा संगीतमय राम कथा में श्रद्धालुओं का भीड़ जुटने के मद्देनजर पंडाल का आकार और कुर्सियां भरपूर रखी गई है। पार्किंग व्यवस्था, प्रसाद वितरण, सिक्युरिटी सुविधाओं विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विशेष प्रतिनिधी. कामताकुमार सिंह
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*






















