HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपुर(का.प्र.): मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज युवा संघ, चंद्रपुर की ओर से बढ़ती गर्मी एवं 44°C तक पहुँचते तापमान को ध्यान में रखते हुए “पान-पोई सेवा” का शुभारंभ किया गया है,जिसके कारण नागरिकों ने इस उपक्रम की सराहना की है।
इस सेवा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, राहगीरों एवं श्रमिक वर्ग को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि वे गर्मी से राहत पा सकें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रख सकें, क्योंकि किसी को पानी पिलाना यह भी एक पुण्यकर्म माना जाता है।
यह सेवा चंद्रपुर शहर के सराफा लाइन स्थित प्रमुख स्थान पर प्रारंभ की गई है, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों लोग आकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।और दिल से दुआएं भी दे रहे है। युवा संघ के सदस्यों द्वारा पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस सेवा को संचालित किया जा रहा है।
समाज के सभी सदस्यों एवं नागरिकों से यह अनुरोध किया है कि वह भी इस सेवा का लाभ लें!























