कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न।
हॅलो चांदा न्युज
गुमला(वि. प्र.): जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से स्थानीय परिसदन गुमला के सभागार में जिला जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को ऑर्डिनेटर सह राज्य प्रभारी जीनल एन गाला और प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी कुमुदनी प्रभावती, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिश कुरैशी, प्रदेश महासचिव नूर, हसनैन आलम, मो महमूद आलम, जैतून, जॉन, अरशद उल कादरी, रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान, जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, जिला सचिव तरुण गोप, जिला महासचिव मो फिरोज, जिला चैयरमैन सह मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन अख्तर, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मो साहेब वसीम, मनरेगा विभाग के अध्यक्ष पवन केवट, विधि विभाग के अध्यक्ष मो खुर्शीद आलम, किसान विभाग के जिला अध्यक्ष मो मीरा, इकरामुल हक, मो मुख्तार आलम, सैय्यद खालिद शाह, कलाम रॉय, मो. मिन्हाज, मो. शादाब आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को ओडिनेटर सह राज्य प्रभारी जीनल एन गाला ने कहा कि वक्फ बिल केवल एक बिल नहीं अल्पसंख्यको की अस्मिता, अधिकार और संविधान पर चोट है। मुसलमानों के वक्फ की संपति पर बैक डोर से हमला करने के बाद अब ईसाई मिशनरियों की जमीन पर आरएसएस वालों की नजर है। मोबलिचिंग पर कहा कि कानून लाया गया था, लेकिन राज्यपाल ने कुछ तकनीकी मामलों में उलझा कर वापस कर दिया। मुख्मंत्री से उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द कानून पारित कराएं। प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यको की समस्याएं बहुत है, परंतु इस समस्या से निपटने के लिए पहले एकजुट होना होगा। राज्य का गठन भी संभवतः इन्ही उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हुआ था। हमारे पूर्वजों ने हमारी हितों व युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्राणों की आहूति दी थी। इसलिए कांग्रेस और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को सशक्त बनाये जितना संगठित होंगे उतना अपने अधिकारों की आवाज मजबूती से रख सकेंगे। सिर्फ कब्रस्तान की बाउंड्री तक नहीं ‘सिमटेंगे। अल्पसंख्यको को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में भी काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बहुत मजबूती से चल रही है। यह सरकार जनता की है और जनता के हित में काम कर रही है। राज्य
सरकार ने अनेक योजनाएं लाई हैं।

अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव कुमुदिनी प्रभावती ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत बनाने और जनता के दिल में उतरकर उनकी समस्याएं जानने के लिए आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हमें अपनी पार्टी को और सशक्त बनाने तथा जन समस्याओं को समझने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हम पूरे झारखंड में अल्पसंख्यक विभाग की एक मजबूत टीम बनाने में सफल होंगे, जो एक ओर तो कांग्रेस को मजबूती देगा वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान ढूंढने का काम करेगा। जिला अध्यक्ष चैतू उरांव ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय पार्टी की मजबूत रीढ़ है। वही पार्टी के लिए अल्पसंख्यक कार्यक्रताओं का अहम योगदान रहता है। उन्होने स्वीकार किया कि अल्पसंख्यकों को जो अधिकार मिलना था अब तक नहीं मिला। यह व्यथा सामने आना जायज है। इस विषय को संगठन को देखने की जरूरत है।
संगठन में सक्रिय लोगों को दायित्व देने की जरूरत है। 15 सूत्री जैसे पदों पर सक्रिय लोगो को तरजीह और स्थान नहीं मिल पाता है।
इस अवसर पर मनसूब अंसारी, आरिफ हुसैन, बैबुल अंसारी, फहीम, गुलाम सरवर समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यछ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी कुमुदनी प्रभावती ने किया। वहीं मंच का संचालन खुर्शीद आलम और धन्यवाद ज्ञापन मो. फिरोज आलम ने किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद कुमुदिनी प्रभावती के आग्रह पर जीनल एन गाला व मंजूर अंसारी ने विभिन्न प्रतिनिधियों से संगठन हित में किये जाने वाले सुधारो को लेकर चर्चा की। साथ ही सरकार की योजनाओं को अल्पसंख्यकों तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की। वहीं देर रात को अंजुमन इस्लामिया के कार्यालय में अंजुमन के ओहदेदारों और आम लोगों से भी उपरोक्त चर्चा की।
























