============================= चंद्रपुर(वि.प्र.):चंद्रपुर जिले के जेल में स्थित हजरत मखदूम शाहबुद्दीन शाह उर्फ गैबिशाह वली रहमतुल्ला अलैह के दरबार में हाजरी पेश करते हुए उर्स शरीफ के मुबारक मौके पर मोहरम की 8 तारीख यांनी आज 15 जुलै को गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई।============================= चंद्रपूर जिला कारागार मे यह दर्गा है मोहरम की 9,10 तारीख यानी 16 और 17 जुलाई को लाखों की तादाद मे भक्तगण दर्शन करने आते है, और फुल चादर पेश करके अपने मन की मुराद पूरी करते है।इस दरबार के कुएं के पानी को महत्वपूर्ण और करिश्माई माना जाता है।दरबार में आनेवाले लगभग सभी भक्तगण यहा से पानी अपने घर ले जाते है उनका यह मानना है कि यह पानी जिस्मानी और तमाम परेशानियों को दूर करता है।============================== आज 15 जुलै को यांनी मोहरम की आठ तारीख को चंद्रपूर के जेल अधीक्षक अनुपकुमार कुमरे की प्रमुख उपस्थिती मे हजरत मखदूम शाहबुद्दिन शाह उर्फ गैबीशाह वली रहमतुल्ला अलैह इनके मजार अकदस पर गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई। =========================== इस मौके पर दर्गा शरीफ के खादिम सेवक सय्यद रमजान अली, मौलाना तुफैल अहमद,वरिष्ठ तुरुंग अधिकारी सतीश सोनवणे, कमलाकर मिरासे,दरगाह सेवक आमील शेख, शेख नजीर, रफिक भाई, आसिफ खान पठाण,एवम अब्दुल सलीम,सह चंद्रपुर जेल के सुभेदार महेंद्र हिरोले, वसीम राजा,श्रीकांत मुंगले, राजू मुंदाने, सत्यानंद दुबे सह अन्य मान्यवर उपस्थित थे। ============================= कल यानी मोहरम की 9 तारीख 16 जुलाई को चंद्रपुर के जिलाधीश विनय गौडा,चंद्रपुर पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन एवम जेल अधीक्षक अनुपकूमार कुमरे द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन की ओर से सुबह 9.30 बजे चादर पेश की जाएंगी तत्पश्चात जेल का प्रवेशद्वार सभी भक्तगणों के लिए दर्शन हेतु खोला जाएंगा यह मात्र विशेष। ============================ *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ============================ कार्यकारी संपादक शशिकांत मोकासे संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,























