==============================
*चंद्रपूर*
चंद्रपुर(का.प्र.): हमारे देश में पिज्जा बर्गर संस्कृति बढने से पंचकर्म चिकित्सा आवश्यक होने की बात मुरलीमनोहर व्यास ने श्री साई पालिटेक्निक चंद्रपुर के डी एम एल टी विभाग के छात्रों से कहते हुए इस संदर्भ में यथोचित मार्गदर्शन व्याख्यान के दौरान किया।
मुरलीमनोहर व्यास का पंचकर्म चिकित्सा पर बात करते हुए कहा कि
आज हमारा आहार और विहार अनियंत्रित हो गया है। पिज्जा, बर्गर, वडा पाव, मैगी जैसे पदार्थों का प्रचलन बढ गया है। जिससे बडे – बुढे ही नही बच्चे और युवाओं की भी पाचन क्रिया प्रभावित होकर विविध रोगों का संक्रमण बढने लगा है जिसके कारण आयुर्वेद की पंचकर्म चिकित्सा आवश्यक होती जा रही है । पंचकर्म से अंतडियों में जमा विषाक्त अन्न कणों को वमन, विरेचन आदि क्रियाओं से बाहर निकालना पड़ता है। इससे बचने के लिए अपने आहार विहार पर ध्यान देना चाहिए।ऐसा भी उन्होंने कहा है।पंचकर्म चिकित्सा से शरिर की अंतर शुद्धि के साथ ही मन की शुद्धि भी होती है। इन शब्दों में मुरलीमनोहर व्यास ने छात्रों को पंचकर्म चिकित्सा का ज्ञान दिया उन्होंने कहा कि हमारी जिभ को रसना कहते है। इस रसना को वाणी और रसास्वादन दोनों बहुत प्रिय है। इन दोनों के प्रयोग में जिव्हा को नियंत्रण में रखना चाहिए। अन्यथा यह रोग और संकट दोनों उपस्थित कर देती है। आहार पर नियंत्रण रखने और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने वालों का स्वास्थ्य तंदुरस्त रहता है। और वाणी पर नियंत्रण रखनेवालों की मानसिकता तंदुरुस्त रहती है। मानसिक रोगों से भी बचाव होता है।आपको अपना स्वास्थ्य तंदुरुस्त रखना आवश्यक है। ऐसा भी व्यासजी ने कहा है जो कि विशेष उल्लेखनीय है।
चंद्रपुर के श्री साई पोलिटेक्निक के डी एम एल टी अभ्यासक्रम के छात्रों के लिए अतिथी व्याख्याता के रूप में पंचकर्म चिकित्सा विषय पर आयुर्वेद के अभ्यासक मुरलीमनोहर व्यास का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
जिसमें छात्र – छात्राओं की बड़ी संख्या में इस सभागृह उपस्थिती रही।
प्रा. एस. एन. निखाडे ने प्रास्ताविक किया। प्रा.आर बी उपरे, प्रा. राजदीप, शिक्षकेत्तर कर्मचारी श्रीमती पद्मा भोयर, वैष्णवी कायरकर, अजय बोबडे आदि उपस्थित थे। ================================ *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ===============================
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356