Home
Home चंद्रपूर शहर में अनेक समस्याओं के साथ नप के शौचालय,नालियां गंदगी से पटी,24...

शहर में अनेक समस्याओं के साथ नप के शौचालय,नालियां गंदगी से पटी,24 तक मांगे पूरी न होने पर वरिष्ठ समाज सेवक प्रवीण गंधारे द्वारा तीव्र आंदोलन की चेतावनी

0
65

=============================

                     वरोरा 

           हॅलो चांदा न्युज

वरोरा (सं.). नगर परिषद वरोरा अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय और अन्य स्थानों पर गंदगी की अनेकों शिकायत नगर परिषद में देने के बावजूद इस ओर ध्यान न देकर आम नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड किया जा रहा है. इसलिए शहर में फैली गंदगी तत्काल साफ कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग समाजसेवी प्रवीण उर्फ बालू गंधारे ने जिलाधिकारी को सौंपे निवेदन में की हैं. मांग पूरी न होने पर 24 मार्च के बाद तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं.
निवेदन में गंधारे ने नगर परिषद अंतर्गत पिछले 7 वर्षो में किये विकास कार्य, सफाई कार्य की जांच और वैश्विक महामारी कोरोना के समय पर किये सारे खर्च का ऑडिट कराये. जांच समिति में 5 से 6 समाजसेवियों को शामिल करने की मांग की है. नगर परिषद के अनेक कार्यो में अनियमितता और लापरवाही की वजह से शहर अनेक समस्याओं से ग्रस्त हैं. कचरे से नालिया जाम है सार्वजनिक शौचालयों गंदगी से पटे पडे है, वहां पर बिजली, पानी की उचित व्यवस्था नहीं है. शहर के शौचालयों की समस्या समाचार पत्रों की सुर्खिया बनने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं. शहर के अनेक स्थानों पर अतिक्रमण, बंद पडे स्ट्रीट लाईट, दूषित पानी, स्तरहीन नालियों का निर्माण जैसे अनेक समस्याओं की ओर नगर परिषद का ध्यानाकर्षण किये जाने के बावजूद कोई ध्यान न देकर आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड किया जा रहा हैं. इसलिए 24 मार्च तक उक्त समस्याओं का निवारण न किये जाने पर 25 के बाद 31 मार्च के बिच तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं. यह निवेदन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, जिले के पालकमंत्री, विधायक, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष आदि को प्रेषित किया हैं.       ===============================                *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*       ==============================

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,*                       *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here