=============================
चंद्रपूर
हॅलो चांदा न्युज
चंद्रपुर, (वि प्र):- शहर पुलिस स्टेशन में 17 लाख की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे भानापेठ वार्ड से नौकर रफीक शिखर अपनी मोपेड वाहन से 17 लाख रुपए लेकर जाने दरम्यान आंबेकर लेआउट में किसी ने रफीक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर 17 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भाग गया है।
शिकायत के आधार पर शहर पुलिस ने घटना स्थल को भेंट देकर जांच शुरु की। वही आस पास के सीसीटीवी की जांच करने पर भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद हबीब शेख के नौकरों से पूछताछ करने पर भी कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने जांच आगे बढ़ा कर तांत्रिक विश्लेषण कर नौकर रफीक से पूछताछ करने के बाद रफीक को हिरासत में लेकर अधिक जांच करने पर रफीक ने 17 लाख रुपए अपने भाई शफीक शेख को देने की घटना को स्वीकार किया है।
साथ ही खुद मिर्ची पाउडर अपनी आंखों और शरीर पर डालने की बनावटी चोरी की वारदात को कबूल किया है। शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर 17 लाख रुपए हस्तगत किए गए है। यह कार्यवाही जिला अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके, पुलिस उपनिरीक्षक संदीप बच्चीरे आगे कि ज्याज चंद्रपूर शहर सिटी पोलीस कर रही है. ================================ *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* =============================
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356

























