HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपुर(का.प्र.): चंद्रपुर जिले के लोकप्रिय साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने 25 वर्ष पूरे किए उनका यह सफर काफी यादगार और सफल रहा।
कलम मांगे इन्साफ रजत महोत्सव वर्धापन दिन विशेषांक 2026 का विमोचन इस बार भी पूर्व सांसद एवं आदर्श मार्गदर्शक नरेश बाबूजी पुगलिया के हाथों संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में नरेश बाबू पुगलिया ने साप्ताहिक कलम मांगे इंसाफ को 25 वर्ष पूर्ण करने एवं रजत महोत्सव वर्धापन दिन विशेषांक रंगीन प्रकाशित करने के उपलक्ष में शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में ऐसी ही सफलता आपको मिलती रहे और आपका अखबार गरीबो मजलूमों को इन्साफ दिलाने में सदैव प्रयत्नशील रहे ऐसी कामना की।
कलम मांगे इन्साफ के मुख्य संपादक सय्यद रमज़ान अली ने इस कार्यक्रम में आदर्श मार्गदर्शक नरेश बाबूजी पुगलिया का शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सत्कार किया।चंद्रपुर नगर परिषद के माजी नगर अध्यक्ष दीपक जयसवाल इनका स्वागत सत्कार भी सय्यद रमजान अली ने किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मान्यवरों का आभार मानते हुए कलम मांगे इन्साफ के मुख्य संपादक ने उपस्थितो से कहां की आपका स्नेह मुझ पर ऐसा ही बना रहे और भविष्य में आपकी साथ ऐसी ही मिलती रहे इसके लिए मैं आपसे विशेष प्रार्थना करता हूं ।
ऐसा कहते हुए उन्होंने पिछले 25 सालों में यह समाचार प्रकाशित करते समय अनेक दिक्कतें आई लेकिन किसी से भी ना घबराते हुए सामान्य जनता को न्याय दिलाने हेतु हमारा समाचार पत्र सदैव कार्यरत रहा है।
साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ ने कभी भी पक्षपात नहीं किया जो सच है उसे उजागर करने के लिए सदैव तत्पर रहा जिसके कारण पाठकों ने भी इस अखबार को प्रोत्साहित करते हुए विशेष सहकार्य करते हुए हमारे हौसले को बरकरार रखने के लिए हमें हिम्मत भी दी, और इन पाठकों की बदौलत ही आज हम यह 25 वर्ष पूरे करके कलम मांगे इन्साफ रजत महोत्सव वर्धापन दिन विशेषांक – 2026(रंगीन) आपके समक्ष आपके ही सहकार्य प्रकाशित कर पाए हैं। इस अखबार को निरंतर प्रकाशित करने के लिए आज तक जिन लोगों ने सहकार्य किया है।
आज मै उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने शब्दों को विराम दिया।
कलम मांगे इन्साफ रजत महोत्सव वर्धापन दिन विशेषांक – 2026 के विमोचन के अवसर पर शेख मुख्तयार, डॉ. अड़. रुबीना मिर्ज़ा, कलम मांगे इन्साफ की उप संपादक रमीज़ा परवीन, माजी नगर सेवक विना खनके, माजी नगरसेवक बापू अंसारी, रतन शिलावार, असलम खान, देवेंद्र बेले, शीतिम सिद्धू रामेडवार, हाजी अब्दुल सलाम, हाजी अहमद भाई, अयूब खान पठान, राजेंद्र दुदानी, सुधाकरसिंह गौर, अशोक कोटकर, नथमल सोनी, गोपी मित्रा, नीलकंठ रघाताटे, अशोक नागपुरे, राजेंद्र मेश्राम, हॅलो न्यूस के मुख्य संपादक शशिकांत ठक्कर, भारत टीव्ही के जिल्हा प्रतिनिधी विनोद दुर्गे अनिल तुंगीडवार, मोहम्मद सादिक, साजिद मिर्ज़ा, अनेक मान्यवर उपस्थित थे।























