Home चंद्रपूर श्री गोवर्धननाथजी हवेली चंद्रपुर के रजत जयंती के उपलक्ष्यमें श्रीमद् भागवत कथा...
HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपूर,(वि.प्र.) : श्री गोवर्धननाथजी हवेली के रजत जयंती के उपलक्ष्यमें में श्रीराम नवमी गुरुवार 26 मार्च से हनुमान जयंती 2 अप्रैल तक श्री गोवर्धननाथ हवेली के सभागृह में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।
श्री गोवर्धननाथजी हवेली चंद्रपुर के अधिष्ठाता वैष्णवाचार्य पूज्यपाद गोस्वामी श्री मथुरेश्वरजी महाराजश्री के आशीर्वाद एवं वैष्णवाचार्य पूज्यपाद गोस्वामी श्री द्रुमिलकुमारजी महोदयश्री की पावन आज्ञानुसार चंद्रपुर के आध्यात्मिक चिंतक तथा साहित्यकार मुरलीमनोहर व्यास भगवान श्री गोवर्धननाथ प्रभु और गिरिराज प्रभु के सुखार्थ अपने श्रीमुखसे प्रति दिन दोपहर 3 से 7 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रस पान करावेंगे।
जगद्गुरु श्रीमद् वल्लभाचार्यजी के वंशज वैष्णवाचार्य पूज्यपाद गोस्वामी श्री द्रुमिलकुमारजी कथा ज्ञान यज्ञ की पावन अध्यक्षता करेंगे।
श्रीराम नवमी गुरुवार दि 26 मार्च को श्रीमद् भागवतजी की स्थापना और महात्म्य कथन कर कथा प्रारंभ होंगी।
30 मार्च को श्रीराम जन्म तथा श्रीकृष्ण प्रागट्योत्सव नंदमहोत्सव होंगा।
31 मार्च को श्री गोवर्धन पूजा तथा बाललिला कथा होंगी।
1 अप्रैल को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह उत्सव होंगा।
कथा प्रतिदिन दोपहर को ठीक 3 बजे प्रारंभ होंगी।
श्री गोवर्धननाथ हवेली ट्रस्ट चंद्रपुर के नटवर ढोलकिया, गोपाल विराणी, राजू पुरोहित, राजेश सादराणी, हेमंत सूचक, जितेंद्र दोषी,नरेंद्र सोनी, तथा श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य मनोरथी सौ निता रमेश शाह, दैनिक यजमान अधिवक्ता दीलिप राठी, मुकुंद गांधी, गोपाल विराणी, राजुभवखारिया, हेमंत सूचक, भूपेंद्र व्यास , अतुल रायकुंडलिया अधिवक्ता राजेश विराणी, सौ ममता ताराचंदजी काबरा , सुभाष सादराणी एवं चिराग राजा, लक्ष्मीकांत बुद्धदेव तथा समस्त आयोजक मंडल ने कथा रसिकों से इस दिव्य कथा का लाभ लेने का आवाहन किया है।

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*