Home
Home चंद्रपूर दसवीं बोर्ड परीक्षा में रफी अहमद किदवई मेमोरियल हाईस्कूल का परिणाम शत...

दसवीं बोर्ड परीक्षा में रफी अहमद किदवई मेमोरियल हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत!

0
39

HELLO CHANDA NEWS

   चंद्रपुर(का.प्र.): स्थानीय चंद्रपुर की रफी अहमद किदवई मेमोरियल हाईस्कूल यह अपने आला दर्जे के पढ़ाई के लिए, संस्कार के लिए समूचे चंद्रपुर जिले में चिर परिचित है।

  रफी अहमद किदवई मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अलहाज शफीक अहमद के विशेष मार्गदर्शन में यह स्कूल दिन प्रतिदिन प्रगतिपथ पर होने के साथ बच्चों के उज्वल भविष्य हेतु अनेक मार्गदर्शक कार्यक्रमों का आयोजन भी शफीक अहमद इनके मार्गदर्शन होता रहता है।

       जिसके कारण स्कूल के बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर फोकस करते है उसी का यह परिणाम है ऐसा कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा, क्योंकि मार्गदर्शक कार्यक्रम ही बच्चों की मानसिकता को अधिक बल प्रदान करते है।

           जिसके कारण इस बार दसवीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस हाईस्कूल के परिणाम की और शिक्षकों के मार्गदर्शन की प्रशंसा चारों ओर हो रही है, और पालकवर्ग में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है,जो कि विशेष उल्लेखनीय है।

          रफी अहमद किदवई मेमोरियल हाईस्कूल चंद्रपुर के 17 छात्रों ने विशिष्ट श्रेणी हासिल की तथा 36 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। स्कूल की जवेरिया को फिरोज खान 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही।

              आयशा फिरोज औलिया को 87.80% प्रतिशत और मरियम वकील अहमद सिद्दीकी को 87% प्रतिशत गुण प्राप्त हुए है 

     रफी अहमद किदवई मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अलहाज शफीक अहमद ने सफलता प्राप्त छात्रों को गुलदस्ते देकर सम्मानित किया और उन्हें उज्वल भविष्य के लिए दुआएं दी।

   इस अवसर पर संस्था के सचिव एडवोकेट मोहम्मद इकबाल, मेंबर अलहाज जहीरूद्दीन काजी, प्रभारी मुख्याध्यापक मोहम्मद शाहनवाज, अलियार खान मुख्याध्यापक, प्राचार्या डॉ. नियाज कुरेशी, वरिष्ठ शिक्षक सैय्यद एजाजुद्दीन, वर्ग शिक्षक मजहर खान, समीना फातेमा, रेहान अहमद एवं अन्य शिक्षक भी इस शुभ अवसर पर उपस्थित थे ।

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,9860030082*                     *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069* *बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻  *Gmail 📨⬆️⏬* *shashithakkar2409@gmail.com**9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here