=====================
*वरोरा*
========================
वरोरा (लो.स.) –चंद्रपूर जिल्हा माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित प्रथम कार्यकारिणी सभा आज 14 जनवरी 2024 को बडे ही उत्साह के साथ संपन्न हुई ll आज के सभा में प्रमुख अतिथी एवं मार्गदर्शक के रूपमे *विदर्भ प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा सुषमाजी बंग , विदर्भ प्रदेश माहेश्वरी संगठन के अध्यक्ष श्री दामोदरजी सारडा , राष्ट्रीय महिला सेवा ट्रस्ट की सचिवा मीनाजी सावल , विदर्भ प्रदेश की निर्देशिका सुनीताजी सोमानी* उपस्थित रहे l सभी तालुका अध्यक्षा, सचिव एवं सभी पूर्व अध्यक्षाओ की विशेष उपस्थिती थी l
सर्व प्रथम पधारे हुए अतिथियों के हाथों दीप प्रज्वलन किया गया l तत्पश्चात माहेश्वरी महिला मंडल चंद्रपूर द्वारा महेश वंदना की सुन्दर सी प्रस्तुति दी गई l तत्पश्चात अध्यक्षीय मनोगत एवं पधारे हुए अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया l तत्पश्चात सभी तालुका की अध्यक्षाओ ने अपने अपने तालुका की रिपोर्टिंग पेश की l वरोरा से सौ ज्योती मुंदडा ने अपनी रिपोर्ट पेश की l.इस मीटिंग में जिला संगठन द्वारा रामायण पर आधारित लघु नाटिका का आयोजन किया जिसमें सभी तालुकाओ ने बड़ी ही सुन्दर प्रस्तुति दी l इसमे वरोरा तालुका को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुवा हैं l इस लघु नाटिका का विषय था ‘ भरत मिलाप ‘ सौ माया बजाज, प्रियंका बजाज, प्रतिभा मणियार, कविता बाहेती, संतोषी जाजु, प्रिया धूत, शिल्पा फोफलीया ने सहभाग लीया था lअंत जिला सचिव ज्योती मुंधडा द्वारा आभार व्यक्त किया गया l इस अवसर पर
सभी पधारी हुई बहनो को संक्रांत का गिफ्ट (वान) मे 5 दियो की सुंदरसी प्लेट देकर 22 जनवरी को दिया लगाने का संदेश हमने दिया l
========================
*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*
========================
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069





















