Home
Home चंद्रपूर *राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों से नहीं छूट रहा वरोरा का मोह*

*राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों से नहीं छूट रहा वरोरा का मोह*

0
102

=========================

*विधानसभा क्षेत्र में स्थानिक राजस्व कर्मीयो के हो तबादले*

========================                                               *वरोरा*

=======================

वरोरा (सं.). राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को वरोरा शहर की आबोहवा कुछ अधिक रास आ रही है. संभावता इसकी वजह से यहां एक बार आने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को शहर का मोह नहीं छुट रहा है. इसलिए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा विधानसभा चुनाव के पूर्व इनके ट्रांसफर की आवाज उठने लगी है.
राजस्व प्रशासन के महत्वपूर्ण विभाग होते है. इस विभाग की नियमावली तय है इस विभाग के अधिकारियों का तबादला 3 वर्ष में होता है. वहीं कर्मचारियों का 5 वर्ष में होता है. इनमेसे कुछ अधिकारी का तबादला होता भी है तो वहा कार्यकाल पुरा न करते हुवे घुम फिरके वापस वरोरा में आते है इनका आशियाना स्थानिक स्तर पर होने से इनकी जान पहचान काफी लोगो से है और यह विभाग चुनाव में महत्व पूर्ण भूमिका में रहता है इसलीये जो कर्मी इस विभाग में कार्यरत है जिनके आशियाने इस विधानसभा क्षेत्र में है उनके तबादले कमसेकम इस विधानसभा क्षेत्र से बहार करने की मांग हो रही है इनका तबादला न होनेपर अधिकारी और कर्मचारियों की वजह से किसींभी राजनीतिक दलों को लाभ पहुंच सकता है. अंत: राजनीतिज्ञों की छत्रछाया में बार बार इन्हे वरोरा बुलाया जाता है. अथवा कही ट्रांसफर होने के बाद स्वयं तिकड़म भिडाकर वरोरा लौट आते है. ऐसे राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी है जो वरोरा में सालो से डेरा डाले है. कुछ कर्मियों ने इसी शहर में अपने आशियाने सजाकर अपना अस्तित्व फैला रखा है. इन कर्मियों की स्थानीय स्तर पर अधिक जान पहचान है इन कर्मीयो के मनमुताबिक यहा मनपसंद ड्यूटी कर रहे है. राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी मुख्यालय में न रहकर वर्षो से दूसरी शहरों से आवागमन कर रहे है. इस प्रकार आवगामन करने वालों की वजह से संबंधित विभाग का काम प्रभावित होकर आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
आम तौर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी करनी है तो यह लोग कही भी कर सकते है. किंतु इस विभाग के कुछ ऐसे अधिकारी कर्मचारी है जो बार बार वरोरा लौटकर आ रहे है. इसकी जांच कर आगामी चुनाव के पूर्व इनके ट्रांसफर की मांग उठने लगी है.

==========================

*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*

==========================

संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here