===========================
बरसात के पाणी से नवनिर्माण कॉक्रीट नाली की दीवार गिरी* =========================== *नाली के निर्माण में सरिया डालने को भूला नगर परिषद* =========================== *नगर पालिका संबंधित समस्याओ को लेकर नागरिकों का गुस्सा उफान पर* ============================ वरोरा. बरसात की वजह से राजीव गांधी वार्ड के नाली की सुरक्षा दीवार ढह जाने की वजह से नाली का पानी नागरिकों के घरों में घुस रहा है. जिससे नागरिकों के घरेलू सामान और अनाज का नुकसान हो गया. क्योंकि नगर परिषद द्वारा किए नाली निर्माण कार्य में सरिया डालना भूल गए है इसकी वजह से अनेक स्थानों पर नाली की दीवार झुक गई है जिससे नाली की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आज आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद कार्यालय के सामने ठिया आंदोलन किया है. ============================== ज्ञात हो कि दो माह पूर्व नई बस्ती में बनी नाली पहली बरसात में सरिया के अभाव होने से गिर गयी और पानी लोगो के घरो में घुसकर खान पान का सामान कपडे खराब हो गये. इसलिए काम में लापरवाही बरतने वाले निर्माणकार्य अभियंता, नाली निर्माण ठेकेदार पर कारवाई कर नुकसान ग्रस्त लोगो को नुकसान भरपाई देने की मांग आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सूरज शहा व पीडित आंदोलनकारीयो ने करते हुए आज नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना आंदोलन किया है. अंत में एक शिष्टमंडल ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी से मुलाकात कर मांगों का निवेदन सौंपा है. उचित कार्रवाई न किए जाने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी निवेदन में दी है. मुख्याधिकारी ने पुनर नाली का निर्माण कार्य करने तथा नाली की गुणवत्ता देखकर उचित कारवाई करने की बात कर पीडित लोगो को कमिटी द्वारा जाच कर उचित मुवायजे देने के संकेत दिये ऐसा आंदोलन कारी सूरज शहा ने बताया धरना आंदोलन करने वालों में आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष तथा वरोरा – भद्रावती विधानसभा अध्यक्ष सुरज शहा के नेतृत्व में, युवा जिला उपाध्यक्ष सुमित हस्तक वरोरा तालुका अध्यक्ष गौरव मेले और लगभग 40 महिला पुरुष शामिल, ================================ *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ============================= कार्यकारी संपादक शशिकांत मोकासे संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,






















