========================
भद्रावती
हॅलो चांदा न्युज
भद्रावती. (वि, प्र) :– अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा 2 दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन 3 और 4 मई को ऐतिहासिक नगरी भद्रावती के राजमणि सभागृह ,गवराला रोड में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेवक पद्मश्री डॉ अभय बंग द्वारा होगा। उक्त अधिवेशन का विषय “पत्रकारिता में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का महत्व और आज व भविष्य की गरज” रहेगा।उक्त अधिवेशन में कई वरिष्ठ पत्रकार और संपादक उपस्थित रहकर संबोधित करेंगे। चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री अशोक रामजी उइके तथा सुधीर मुनगंटीवार के साथ वरोरा के नव निर्वाचित आमदार करण देवतले भी उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में यदु जोशी, अध्यक्ष अधिकृति समिति तथा सहयोगी संपादक दैनिक लोकमत मुम्बई, श्रीपाद अपराजित संपादक दैनिक महाराष्ट्र टाइम्स नागपुर, देवेंद्र गावंडे संपादक दैनिक लोकसत्ता नागपुर, रमेश कुलकर्णी दैनिक पुण्यनगरी, आनंद आंबेकर जेष्ठ पत्रकार, प्रशांत विघ्नेश्वर अध्यक्ष श्रमिक पत्रकार संघ चंद्रपुर, देवानंद सखरकर मीडिया छायाचित्रकार, मंगेश खटीक दैनिक पुण्यनगरी, आदि मान्यवर उपस्थित रहेंगे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता माजी गृहराज्यमंत्री हंसराज अहीर करेंगे।समारोपीय भाषण विलासराव मराठे कार्यकारी सदस्य आई.अन.एस समिति, प्रबंध संपादक, दैनिक हिन्दुस्थान, अमरावती के द्वारा समारोप होगा। इस सभी पत्रकारों के लिए खुले अधिवेशन के लिए ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों ने उपस्थित रहने तथा वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त करने का आवाहन आयोजको ने किया है
विनोद शर्मा,वरोरा 02/05/2025 ======================= *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ====================== *हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,* *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356























