=====≠====================
*योग ग्रुप व भजन मंडल का आयोजन*
======================
*चंद्रपुर*
===≠====================
शहर के विठ्ठल मंदिर वार्ड स्थित विठ्ठल मंदिर देवस्थान में श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा अवसर पर योग ग्रुप व भजन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री हवन तथा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मंत्रोपचार पर महिलाओं ने हवन कर पुजा अर्चना की। इस अवसर पर अल्का जिझिलवार, अश्विनी रामेडवार, हर्षदा येरेवार, किरण कोतपल्लीवार, रूपाली कोतपल्लीवार, श्वेता दुर्सेलवार, शारदा गर्गेलवार, पुजा गुरफुडे, चेतना गर्गेलवार साथ ही भजन मंडल की माया भोयर, लता चौधरी, शारदा पिंपले, मंगला बावणे आदि उपस्थित थी। शाम को मंदिर परिसर में विशाल रंगोली निकालकर दीपप्रज्वलन तथा आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने बड़े पैमाने पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह मनाया।
=========================
*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*
=============================
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069





















