Home
Home चंद्रपूर वरोरा में समस्त राजस्थानी समाज द्वारा गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

वरोरा में समस्त राजस्थानी समाज द्वारा गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

0
112

==============================

                             वरोरा

                हॅलो चांदा न्यूज 

    वरोरा  (लो.स):- गणगौर राजस्थानी महिलाओ का प्रमुख उत्सव है,इस अवसर पर वरोरा में पारंपरिक शोभायात्रानिकाली गईं, जिनमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 31/03/2025 सोमवार को श्री बालाजी देवस्थान से गांधी उद्यान तक ईसर- गणगौर की फूलो से सजी बग्गी में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में वरोरा राजस्थानी समाज की सैकड़ो महिला और पुरुष पगड़ी और विशेष परिधान के साथ उपस्थित थे। गणगौर, जिसे मुख्य रूप से सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं द्वारा मनाया जाता है, देवी गौरी (पार्वती) और भगवान शिव के मिलन का प्रतीक है। गणगोर वास्तव में विवाहित महिलाये अपने पति की लंबी उम्र तथा कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना हेतु यह पर्व मनाती है। होली के बाद 16 दिन तक गणगौर उत्सव चलता है तथा अंतिम दिन तालाब में गणगौर की प्रतिमा बड़े धूमधाम से विसर्जित की जाती है। इस आयोजन को सफल बनाने में माहेश्वरी मंडल वरोरा, माहेश्वरी महिला मंडल वरोरा, तथा माहेश्वरी नव युवक मंडल वरोरा ने योगदान दिया।   =========================   *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*     ============================

*हॅलो चांदा न्यूज,                         मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,*
*कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,*                       *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here