Home
Home चंद्रपूर *चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में आयोजित बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा!*

*चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में आयोजित बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा!*

0
96

================================= 

*चंद्रपूर*   ===============================

चंद्रपुर(वि.प्र.): जश्ने ईद – ए – मिलादुन्नबी के संदर्भ में
पुलिस स्टेशन चंद्रपूर शहर में दिनांक 06 .09.2024 को शाम 07.15 बजे चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन थानेदार प्रभावती एकुरके इनकी अध्यक्षता में मस्जिद कमिटी, मौलाना,जुलूस कमिटी तथा शांतता समिती सदस्य की बैठक पूरी शांति के साथ संपन्न हुई।

आगामी दिनांक 16 सितंबर 2024 को जश्ने ईद- ए- मिलादुन्नबी उत्सव के संदर्भ में आयोजित किये गए। जुलूस (रैली) और अन्य धार्मिक कार्यक्रम के नियोजन की जानकारी प्राप्त करने हेतु और आयोजकों द्वारा उनकी बात सुझाव सुनने हेतु और आयोजित कार्यक्रमो में आपसी जातीय सलोखा (भाईचारा) कायम रखकर उत्साहपूर्ण,
शांतिपूर्वक मनाए जाने हेतु और चंद्रपुर जिले में अब तक जो भाईचारा कायम है वह आगे भी कायम रहे इस हेतु यह बैठक बुलाई गई थी।और
शांतिपूर्ण चंद्रपुर जिले की इस गरिमा को बरकरार रखने के लिए आप हम सब प्रयत्नशील रहेंगे, ऐसा कहते हुए चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन की थानेदार प्रभावती एकुरके ने आगे कहा की मुझे पूरा विश्वास है की आप सब हमारे पुलिस महकमे को सहयोग करेंगे।                                               

आयोजित कार्यक्रम के दौरान जातीय सलोखा कायदा और सुव्यवस्था कायम रखने हेतु हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे ऐसा विश्वास आयोजकों ने भी पुलिस विभाग को जताया है ।

चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में आयोजित इस बैठक के दौरान मस्जिद कमेटी के एवं जुलूस के आयोजकों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।
इस बैठक में मस्जिद के मौलाना, पदाधिकारी और आयोजन कमेटी के पदाधिकारी और शांतता समिती के सदस्य इस बैठक मे उपस्थित थे।
इस बैठक में अनेक मान्यवरों ने सूचना -सुझाव पेश किए और आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी भी इस बैठक में देते हुए कहा की सुबह 10 बजे मरकजी सीरत कमेटी के द्वारा मदरसा सीरत उल इस्लाम से या जुलूस निकाला जाएगा और यह जुलूस मदरसा सीरत उल इस्लाम से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचेगा वहां से मिलन चौक से गांधी चौक मे आए हुए अन्य वार्डों के जुलूस भी गांधी चौक में पहुंचने के बाद यह जुलूस गांधी चौक से अंबेडकर चौक पहुंचेगा वहां से छोटा बाजार जटपुरा गेट में रोड से होता हुआ कस्तूरबा रोड मार्ग से गिरनार चौक होता हुआ मदरसा सीरत उल इस्लाम में इस जुलूस का समापन होगा।
वहां फातिहा पढ़कर न्याज़ महाप्रसाद कार्यक्रम के पश्चात सभी मुस्लिम भाई वहा से अपने घर की ओर रवाना होंगे, ऐसी जानकारी मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सादीक उर्फ छोटू ने इस बैठक में दी है।

इस उत्सव में 10 से 15 हजार मुस्लिम भाई शामिल होंगे ऐसी जानकारी भी आयोजकों द्वारा दी गई है। जो की विशेष उल्लेखनीय है।

जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी के इस शुभ अवसर पर निकाले जानेवाले इस जुलूस (रैली) में अमन और शांति कायम रहेंगी और पूर्णता: भाईचारा कायम रखा जाएंगा, और चंद्रपूर जिला पुलीस विभाग को पूरी तरह से सहयोग करेंगे ऐसा विश्वास भी सभी मुस्लिम भाइयों ने जताया हैं।यह विशेष उल्लेखनीय है।

इस बैठक में जिला शांतता समिति सदस्य सय्यद रमज़ान अली, जिला शांतता समिति सदस्य प्रवीण उर्फ बाळु खोबरागड़े, मरकजी सिरत कमिटी के शहर अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख, मोहम्मद इकबाल शेख, मोहम्मद युनुस कुरेशी, मोहम्मद शकील अहमद, साबीर खान, अब्दुल शकील शेख, अशपाक हुसेन, मोहम्मद दिलशाद रजा, इफ्तेखार रजा, शेख मेहबूब, अब्दुल रहीम शेख, रऊफुल हसन कुरेशी, मोसिम खान पठाण, सिराज उद्दीन सय्यद, मोहम्मद आदिल, इस्माईल पठाण, सरजील शेख, ग्यासूद्दीन काझी, सय्यद शहेबाज, अकील मुसा शेख, जहांगीर आलम, अब्दुल शदीद शेख मिर्झा शकील बेग, मोबीन खान, शेख जफर अहमद, वसीम खान, रिजवान शेख, गुलजार खान, गुलाम अहमद रजा, हातिम कांचवाला, साजिद कुरेशी, इरफान रफिक शेख,सोहेल रजा, मोहम्मद आसिफ, सह शहर शांतता समिती सदस्य मोरेश्वर खैरे,राजू राठोड, शेख इमरान शेख ताजु, आसिफ खान पठाण,सौरभ ठोंबरे सह विशेष शाखा के सुजित बंडीवार और अनेक मान्यवरों की उपस्थिती थी।       ===============================                *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*   ===============================            कार्यकारी संपादक श्री शशिकांत मोकाशे
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here