=============================
वरोरा
हॅलो चांदा न्युज
वरोरा.(का प्र) :- महाराष्ट्र राज्य के पूर्व पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री एवं जननेता स्व. संजय देवतले के स्मृति दिवस के अवसर पर आगामी शुक्रवार 25 अप्रैल को नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी शिविर तथा आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सिद्धिविनायक मंगल कार्यालय, रेलवे स्टेशन रोड, वरोरा में सुबह 11 बजे होगा।
संजय देवतले एक मिलनसार जननेता थे, जो समाज के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहते थे और हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते थे। यह उनकी स्मृति को संरक्षित करते हुए उनके कार्यों के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करने की एक पहल है। स्मरणोत्सव समारोह का उद्घाटन महाराष्ट्र राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय विकास मंत्री और चंद्रपुर के पालक मंत्री डॉ. अशोक उइके जबकि हंसराज अहीर (अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग), सुधीर मुनगंटीवार (विधायक और पूर्व मंत्री), बंटीभाऊ भांगडिया (विधायक, चिमूर), किशोर जोरगेवार (विधायक, चंद्रपुर), देवराव भोंगले (विधायक, राजुरा), सुभाष धोटे (पूर्व विधायक, राजुरा) और प्रकाश चंद मुथा (पूर्व जिला परिषद चंद्रपुर) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम विधायक करण संजय देवतले और स्व. संजय देवतले मित्र परिवार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। आयोजको ने आवाहन किया है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत माजी मंत्री स्व.संजय देवतले को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। ===================== *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ============================ *हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,* *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356























