HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपूर,(वि.प्र.) BAPS स्वामीनारायण सत्संग मंडल चंद्रपुर द्वारा बाल प्रवृत्ति के अंतर्गत एक प्रभावी पैरेंटिंग सेमिनार का आयोजन किया गया।
यह सेमिनार वरोरा नाका सिविल लाइन स्थित अक्षर अकादमी में किया गया।
इस सेमिनार का विषय था “स्क्रीन से सावधान”, जिसमें मोबाइल और स्क्रीन के दुष्प्रभावों पर एक जानकारीपूर्ण वीडियो प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही पूज्य मननप्रिय स्वामी ने अपने प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार बच्चों को प्रेम और समझदारी से स्क्रीन से दूर रखा जा सकता है, न कि जोर जबरदस्ती से।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमि से आए लगभग 150 अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय को सराहा।
वाठोडा नागपुर स्वामीनारायण मंदिर से पधारे पूज्य आत्मनायन स्वामी एवं पूज्य मननप्रिय स्वामी की पावन उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की।
यह सेमिनार अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और सभी ने ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।

























