HELLO CHANDA NEWS
चंद्रपुर(वि. प्र.): चंद्रपुर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने कार्यभार संभाला है।
चंद्रपुर जिला शांति समितिद्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी इनकी शांति समिति के सदस्यों ने मुलाकात करते हुए इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए शाल और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत – सत्कार किया और चर्चा की इस दौरान पुलिस अधीक्षक साहब ने सभी से खुलकर बात की और इसके पूर्व वह उप विभागीय पुलिस अधिकारी वरोरा में जब कार्यान्वित थे, वह यादें भसांझा की!

चंद्रपुर जिला शांति समिति के सदस्य सय्यद रमज़ान अली, चंद्रपुर जिला शांति समिति के सदस्य सदानंद खत्री,शांति समिति सदस्य सागर खोबरागडे, शांति समिति सदस्य अजय वैरागडे, शांति समिति सदस्य प्रशांत हजबन, शांति समिति सदस्या श्रीमती रेखा धनंजय दानव इस अवसर पर उपस्थित थे।
तत्पश्चात साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ के मुख्य संपादक सय्यद रमज़ान अली ने कलम मांगे इन्साफ मित्र परिवार की और से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की, और उन्हें साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ का अंक सौंपा।
जिसे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने स्वीकार कर अंक को निहारा पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी इनके स्वागत – सत्कार के अवसर पर सभी ने उन्हें बधाइयां भी दी।























