Home
Home चंद्रपूर *बल्लारपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बाजी मारने वाली राजस्थान की बेटियों...

*बल्लारपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बाजी मारने वाली राजस्थान की बेटियों का वरोरा में सत्कार*

0
96

=========================

       *चंद्रपूर*

=========================

चंद्रपुर जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के नेतृत्व में शुरू बल्लारपुर तालुका स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित 67 वे राष्ट्रीय विद्यालयीन मैदानी खेल प्रतियोगिता में राजस्थान के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की 3 बेटियों ने बाजी मारी । राजस्थान के सुदूर जिले नागौर के लाडनूं तालुका के हीरावती नामक छोटेसे ग्राम की बेटियां कविता डूडी जिसने 3000 मीटर रेस वाक में ब्रॉन्ज़ पदक , वसुंधरा खिलेडी ने पोल वाल्ट खेल में रजत पदक तथा, सुशीला प्रजापत ने 3000 मीटर दौड़ में 4 था स्थान प्राप्त किया। सभी बेटियां राजस्थान के सुदूर क्षेत्र की रहने के कारण उन्हें बल्लारशाह आने में भी दिक्कत आ रही थी। तभी उनके कोच को ख्याल आया कि उनके गांव के समीप के रहने वाले भँवर लाल चौधरी जो अब वरोरा में अपने ट्रैक्टर व्यवसाय के मद्दे नज़र स्थायिक हुए है उनसे मदद ली जाए। कोच में भ्रमण ध्वनि से भंवरलाल से संपर्क कर बेटियों की बल्लारशाह पहुंचाने में मदद करने की विनंती की। इस पर भवरलाल ने न सिर्फ उन्हें बल्लारपुर क्रीड़ा स्थल तक पहुचने में मदद की बल्कि अपने मारवाड़ की बेटियों की सहायतार्थ 3 दिनों तक अपना पूरा समय उन्हें दिया। मारवाड़ की बेटियों द्वारा पदक जीतने की खुशी में 31 दिसंबर 2023 की शाम वरोरा शहर के गणमान्य नागरिकों, नेताओ , की उपस्थिति में आलीशान लॉन में उनका भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया। अपना इतना बड़ा सत्कार समारोह अनजान शहर में होने से मारवाड़ की खिलाड़ी बेटियों को आश्चर्य का सुखद धक्का लगा। समारोह में बेटियों का सत्कार करने वालो में पूर्व नगराध्यक्ष एहतेशाम अली, भाजपा नेता करण देवतले, भाजपा नेता रमेश राजुरकर, कांग्रेस नेता डॉ हेमंत खापने और वरोरा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह में खिलाड़ी बेटियों की आर्थिक मदद भी की गई। अनजान शहर में विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाली बेटियों के इस प्रकार सत्कार कर बेटियों का मनोबल बढ़ाने के इस अभिनंदनीय प्रयास की सभी ओर सराहना की जा रही है।
विनोद शर्मा, लोकमत समाचार, वरोरा।

=========================

*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा गढ़ चांदूर तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*

=========================

संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here