=================================
*7 अक्टूबर से राजेंद्र मर्दाने के नेतृत्व में श्रृंखलाबद्ध अनशन*
*वरोरा* : कोरोना संक्रमण के समय लॉकडाउन के दौरान बंद की गई रेल गाड़ियों को फिर से शुरू करने, वरोरा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की गाड़ियों के स्टॉपेज प्रदान करने और मुंबई, पुणे के लिए रोजाना 22/24 डिब्बों की सुपर एक्सप्रेस चलाने आदि यहाँ के यात्रियों की मांगे प्रलंबित है. रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा बरसों से इन मांगों की अनदेखी की जा रही है. जिसके चलते वरोरा – भद्रावती – चंद्रपुर रेलवे स्थानकोंपर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है. इस समस्या के निराकरण हेतु तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए अन्यथा 7 अक्टूबर से श्रृंखलाबद्ध अनशन और आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी वरोरा – भद्रावती – चंद्रपुर रेलवे प्रवासी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र मर्दाने ने दी है.
प्रवासी संघ द्वारा बरसों से लगातार इन मांगो को लेकर संघर्ष जारी है. विगत एक वर्ष पूर्व भी वरोरा – भद्रावती – चंद्रपुर रेलवे यात्रियों के संघ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जिले के जनप्रतिनिधियों, शासन एवं मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया था. इन मांगों का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई विशेष पहल नहीं दिखाई दी. परिणामस्वरूप, लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी यात्रियों की उचित मांगों पर संबंधीतोंसे कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली है, जो कि नाकारेपन की हद है। रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस गंभीर अनदेखी के कारण आम जनता रेलवे गाड़ियों के स्टॉपेज से वंचित है, इसलिए आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है, ऐसा मर्दाने ने कहा.
इस संबंध में एक प्रतिनिधीमंडल ने उपविभागीय अधिकारी डी. जेनित चंद्रा (भा. प्र. से.) को हाल ही में एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमे कहा गया है कि, रेलवे यात्रियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए तुरंत निर्णय लिया जाए, अन्यथा रेलवे से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए 7 अक्टूबर से श्रृंखलाबद्ध उपोषण किया जाएगा.
प्रतिनिधीमंडल में वरोरा – भद्रावती – चंद्रपुर रेलवे संघ के उपाध्यक्ष प्रवीण गंधारे, छोटुभाई शेख, पदाधिकारीगण विजय वैद्य, खेमचंद नेरकर, विवेक बर्वे, जगदीश तोटावार, विलास दारापूरकर, सागर कोहले, भास्कर गोल्हर, संजू राम आदि शामिल थे. ================================= *”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.* ================================= कार्यकारी संपादक श्री शशिकांत मोकाशे
संपादक :- शशि ठक्कर , 9881277793,9022199356
उपसंपादक:- विनोद शर्मा , वरोरा। 9422168069,






















