Home
Home चंद्रपूर सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं देकर भाईचारे का दिया संदेश!

सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं देकर भाईचारे का दिया संदेश!

0
81

                              चंद्रपुर

                        हॅलो चांदा न्युज

चंद्रपुर(वि.प्र.): चंद्रपुर के लश्करी ईदगाह में ईद उल अज़्हा की नमाज मुफ्ती वलीउल्लाह साहब के द्वारा पढ़ाई गई।

ईद उल अज़्हा कि यह नमाज 7 जून को सुबह 8:00 बजे हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने अदा की।

तत्पश्चात जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी., जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, इनके मार्गदर्शन में चंद्रपुर के उप विभागीय दंडाधिकारी संजय पवार, चंद्रपुर के उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, रामनगर के पुलिस निरीक्षक आसिफ राजा, स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे ,यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक प्रवीणकुमार पाटिल, चंद्रपुर जिला शांतता समिति के सदस्य सय्यद रमज़ान अली, चंद्रपुर जिला शांतता समिति के सदस्य सदानंद खत्री, सह अनेक मान्यवरों ने उपस्थित सभी मुस्लिम भाइयों को गुलाब का फूल देकर ईद उल अज़्हा की शुभकामनाएं दी। सुबह 8:10 पर जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने भी इस स्वागत मंडप को भेट दी। कुछ जरूरी काम आने की वजह से वह सभी उपस्थितियों को शुभकामनाएं देकर वहां से रवाना हुए, चंद्रपुर के जिलाधिकारी शहर में उपस्थित नहीं रहने के कारण उन्होंने प्रतिनिधिक स्वरूप में चंद्रपुर के उप विभागीय दंडाधिकारी संजय पवार इनको समस्त मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी और संजय पवार इन्होंने यह जिम्मेदारी पूरी करते हुए सभी मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं दी जो की विशेष उल्लेखनीय रही।

ईद उल अज़्हा की नमाज अदा होने के कुछ देर बाद चंद्रपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक किशोर जोरगेवार इन्होंने लश्करी मैदान में अपने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ आगमन किया और उन्होंने भी तब समस्त मुस्लिम भाइयों को ईद उल अज़्हा की शुभकामनाएं दी।

कायदा एवं सुव्यवस्था को बनाए रखने के लिए आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए चंद्रपूर का पोलीस प्रशासन, सामान्य प्रशासन, मनपा प्रशासन,और शांतता समिति हमेशा से ही पुरी तन्मयता के साथ कार्यरत रहती है, जिसकी बदौलत चंद्रपूर जिला आपसी भाईचारे हो कायम रखने मे अपनी मिसाल बनाये हुए है।

रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले लश्करी मैदान ईदगाह क्षेत्र में हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की। पुलिस का बंदोबस्त,यातायात शाखा का बंदोबस्त काफी सराहनीय रहा। ईद उल अज़्हा की यह नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

इस शुभ अवसर पर मुफ्ती वलीउल्लाह, अनवर खान, साबिर भाई, हाफ़िजुर रहमान, जहीर क़ाज़ी, एडवोकेट फरहत बेग, शाकिर मलक, इज़हार क़ाज़ी, इमरान शेख, सैयद अबरार,नौशाद भाई, एजाज खान, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रपूर महानगर अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टुवार, राशेद शेख सह अनेक मान्यवर उपस्थित थे। 

*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,* *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,*                      *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*सहसंपादक:- राजेश मेश्राम*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
Gmail 📨⬆️⏬
shashithakkar2409@gmail.com
9022199356

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here