Home
Home चंद्रपूर राष्ट्रपति पदक के सम्मान से चंद्रपुर का मान गौरव बढ़ाने वाले पुलिस...

राष्ट्रपति पदक के सम्मान से चंद्रपुर का मान गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारी का हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर द्वारा सत्कार किया गया.!

0
118
                            चंद्रपुर
                      हॅलो चांदा न्युज

चंद्रपुर.(वि प्र) :- चंद्रपुर के पुलिस सब इंस्पेक्टर. विजय गेडाम को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा कार्य करने के लिए 2022 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया.!           26 जुन 2025 को अलंकार समारोह मुंबई में माननीय राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन साहब के कर कमल द्वारा राज्य भवन में अलंकृत कर संपन्न किया गया..                         एवं पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला इनके करकमलों द्वारा भी सत्कार किया गया.

इस उपलक्ष में हिंदी ब्राह्मण समाज संस्था चंद्रपुर के द्वारा एवं दुर्गा माता मंदिर संजय नगर मुल रोड चंद्रपुर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर दुर्गा माता मंदिर में पुलिस अधिकारी विजय गेडाम एवं सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारी रमाशंकर दुबे दोनों का सत्कार किया गया.!        सत्कार समारंभ कार्यक्रम में अध्यक्ष पंडित मथुरा प्रसाद पांडे, हिंदी ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी एवं दुर्गा माता मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष. शरद तिवारी द्वारा पुलिस अधिकारी विजय गेडाम और सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारी रमाशंकर दुबे को शाल श्रीफल के साथ पुष्प गुच्छ भेंट देकर उनका सत्कार किया गया.

अपने सत्कार उत्तर देते हुए. विजय गेडाम ने कहा कि यह सम्मान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बड़े गर्व एवं प्रसन्नता की बात होती है जिसका श्रेय उन्होंने अपने परिवार के साथ पुलिस अधिकारियों का और इष्ट मित्रों को दिया और ब्राह्मण समाज संगठन के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा..!

रमाशंकर दुबे ने कहा यह सम्मान जितना हमारा है उतना आपका भी है मैं ब्राह्मण समाज के संगठन के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा.!

कार्यक्रम के दौरान दुर्गा माता मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश सिंह , राम प्रवेश सिंह, इनको जन्म दिवस पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया.!

कार्यक्रम का प्रस्तावित पंडित सुरेंद्र तिवारी ने किया और संचालन पंडित ओम प्रकाश पाठक, एवं आभार पंडित कृपाशंकर उपाध्याय ने व्यक्त किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंडित शितला प्रसाद मिश्रा, मनोज मिश्रा, दीक्षित जी, जिवतोड़ेजी, दुर्गेश चौबे ,स्वप्निल तिवारी, सोनू शुक्ला, मनीष पांडे, शशिभूषण पांडे, राम चौहान ,विनोद यादव, पवन शाही, रविंद्र सिंह, मनोज सिंह, पंडित नरेंद्र त्रिपाठी दुर्गा माता मंदिर के पुजारी एवं मातृशक्ति विप्र बंधु बड़ी संख्या में प्रमुखता से रहकर आयोजन को सफल बनाया..!

*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*

*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,* *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,*                       *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*

*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here