Home चंद्रपूर मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवसपर रुदय संस्था असेस टू जस्टीस प्रकल्प चंद्रपुर ने...
चंद्रपुर
हॅलो चांदा न्युज
चंद्रपुर.(वि प्र) :- मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसरपर रुदय संस्था असेस टू जस्टीस प्रकल्प चंद्रपुर की पहल पर चंद्रपुर में हुए एक कार्यक्रम में बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख हितधारक एक साथ आए।
इस कार्यक्रम में जिल्हा महिला बाल विकास अधीकारी चंद्रपुर मिनाक्षी भस्मे, बाल कल्याण् समिती अध्यक्षा ॲड क्षमा बासरकर, रेल्वे स्टेशन प्रबंधक बल्लारपुर दशरथ सिंह ,जिल्हा बाल संरक्षण अधीकारी अजय साखरकर, रुदय संस्था संचालक काशीनाथ देवगडे, रेल्वे पोलीस बल के पी. एस.आय रवेंद्र सिह, रेल्वे के प्रतिनिधियोंने एवम रुदय संस्था, रेल्वे चाईल्ड लाइन, जिल्हा बाल संरक्षण कक्ष के कर्मचारी ने हिस्सा लिया और एक सुर से स्वीकार किया कि बाल दुर्व्यापार यानी बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए सभी एजेंसियों व विभागोंको साथ मिलकर कार्रवाई करने की सख्त जरूरत है. ताकि ट्रैफिकिंग गिरोह में कानून का भय पैदा हो सके। रुदय संस्था असेस टू जस्टीस प्रकल्प चंद्रपुर देश में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 सेभी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जेआरसी का सहयोगी संगठन है और चंद्रपुर जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है. जे आर सी बालश्रम, बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल विवाह और बाल यौन शोषण के शिकार बच्चों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सामने आनेवाली वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह माना कि मौजूदा कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, संवेदनशीलता कों ट्रैफिकिंग गिरो हों और उनके कामकाज के तरीकों के बारे में संवेदनशील बनाना और सभी एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना तत्काल जरूरी है, ताकि मुक्त कराए गए बच्चों के लिए तय समय सीमामें न्याय और पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।
रुरल अन्ड अर्बन डेव्हलपमेंट युथ असोसिएशन रुदय संस्था असेस टू जस्टीस प्रकल्प चंद्रपुर ने पिछले वर्ष के दौरान 90 बच्चों को बालश्रम, ट्रैफिकिंग और बालविवाह से बचाया है। संगठन ने यह रेखांकित किया कि बच्चों की ट्रैफिकिंग केवल बाल मजदूरीया मुनाफे के लिए यौन शोषण तक ही सीमित नहीं है। बहुतसे बच्चे, खास तौरसे लड़कियां, जबरन विवाह के लिए भी ट्रैफिकिंग का शिकार बनती हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में कम ही चर्चा की जाती है और रोक था मके उपायों पर भी ज्यादा बात नहीं होती।
बताते चलें कि जुलाई में रुदय संस्था असेस टू जस्टीस प्रकल्प चंद्रपुर रेल्वे सुरक्षा बल आरपीएफ के साथ मिलकर बच्चों की ट्रैफिकिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रेल्वे स्टेशनों पर अभियान चलाया। चूंकि ट्रैफिकिंग गिरोह अक्सर बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए इस अभियान का फोकस यात्रियों, रेलकर्मियों, विक्रेताओं, दुकानदारों और कुलियों को बाल तस्करी के संकेतों की पहचान करने और संदिग्ध मामलों की सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करने के लिए संवेदनशील बनाना था।
बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी हितधारकों के बीच तालमेल व समन्वय की अहमियत और जिला प्रशासन के सहयोग को रेखांकित करते हुए रुदय संस्था असेस टू जस्टीस प्रकल्प चंद्रपुर के संचालक काशीनाथ देवगडे तथा जिल्हा महिला बाल विकास अधीकारी चंद्रपुर मिनाक्षी भस्मे ने कहा, “अगर बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकना है तो कानूनी कार्रवाई जरूरी है।बाल दुर्व्यापारियों को जब शीघ्र और सख्त सजा मिलेगी, तभी हम उनमें कानून का भय पैदा कर पाएंगे और यह भय ट्रैफिकिंग की रोक थाम के लिए सबसे असरदार उपाय साबित होगा. रोक थाम अभियानों की सफलता के लिए जिले में मजबूत प्रशासनिक समन्वय और समयबद्ध कानूनी कार्रवाई आवश्यक है. इस तरह से काम कर हमन सिर्फ बच्चों की सुरक्षा बल्किउन ट्रैफिकिंग गिरोहों के नेटवर्क का भी खात्मा कर सकेंगे जो बच्चों का शिकार करते हैं। इस दौराण आणेवाली गाडीयो मे प्रवासी बच्चों को गुब्बारे और चॉकलेट बांट कर हस्ताक्षर अभियान के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए रुदय संस्था असेस टू जस्टीस प्रकल्प चंद्रपुर प्रकल्प व्यवस्थापक प्रिया कांबळे, समुपदेशीका राणी मेश्राम, क्षेत्रीय अधीकारी शशीकांत मोकाशे, क्षेत्रीय अधीकारी सोनम लाडे, क्षेत्रीय अधीकारी रश्मी भोयर, ॲड अक्षय गेडाम, जिल्हा बाल संरक्षण कक्ष के और से प्रिया पिंपळशेंडे, सोनाली ताजणे, रेल्वे चाईल्ड लाईन के सुरेंद्र धोडरे त्रीवेणी हाडके, बबीता लोहकरे, विजय माथंगी, रेल्वे कर्मचारी पोलीस कर्मचारी आदी ने मीलकर प्रयास कीया।
*”हँलो चांदा न्यूज “, करिता जिल्हा प्रतिनिधी, राजूरा ,व गढ़चांदूर, वरोरा तालुका प्रतिनिधींची नियुक्ती करणे आहे. इच्छुक प्रतिनिधीने संपर्क साधावा.*
*हॅलो चांदा न्यूज, मुख्य संपादक:-शशि,ठक्कर,9881277793,* *कार्यकारी संपादक:- शशिकांत मोकाशे,* *उपसंपादक:- विनोद शर्मा,9422168069*
*बातम्या व जाहिरात करिता संपर्क:*✍🏻
*Gmail 📨⬆️⏬*
*shashithakkar2409@gmail.com*
*9860030082*